आसनसोल और दुर्गापुर में 14 अक्टूबर को होगा दुर्गा पूजा कार्निवाल का भव्य आयोजन

आसनसोल- राज्य सरकार द्वारा पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल और दुर्गापुर में आगामी 14 अक्टूबर को दुर्गा पूजा कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर पश्चिम बर्दवान के जिला साशक एस. पोन्नाबलम के नेतृत्व में आसनसोल के सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक वर्चुअली शामिल हुए।

इस बैठक में मुख्य रूप से आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी, आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय,नगर निगम के आयुक्त राजू मिश्रा, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी,उपमेयर वसीमउल हक और अन्य निगम अधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा कार्निवाल की तैयारियों को अंतिम रूप देना और इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने की योजना तैयार करना था।
बैठक के बाद अधिकारियों ने कार्निवाल के संभावित मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएनआर मोड़ से भगत सिंह मोड़ तक का निरीक्षण किया गया। पिछली बार की तरह इस बार भी कार्निवाल जीटी रोड पर सर्किट हाउस के निकट आयोजित होगा,और शोभायात्रा बीएनआर मोड़ से शुरू होकर पुलिस लाइन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगी।
इस वर्ष के कार्निवाल में बंगाली लोक कला, पारंपरिक नृत्य और विभिन्न झाँकियों सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। साथ ही, शहर की प्रमुख दुर्गा पूजा समितियों की ओर से भी विशेष प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। कार्निवाल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली पूजा कमेटियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि इस बार का दुर्गा पूजा कार्निवाल आयोजन पहले से भी अधिक भव्य होगा। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्निवाल के दौरान आपातकालीन सेवाओं की तैयारी और ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे