कांटी निगलने वाले बच्चे को डॉ. ने दिया नया जीवन

इंडोस्कोपी से छोटी आंत से निकाली गई 3 इंच लंबी कांटी

✍🏻 जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर

सिरहा जिला के मिर्चैया नगरपालिका के भागवतपुर गांव के 11 वर्षीय विशाल पंडित ने खेल-खेल में ऐसी गलती कर दी, जो जानलेवा साबित हो सकती थी। विशाल खेलते समय 3 इंच लंबी कांटी को मुंह में रखे हुए था, जो अनजाने में उसके गले से नीचे उतर गई और छोटी आंत में जाकर फंस गई।

कांटी निगलने के बाद डर की वजह से विशाल ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं दी। लेकिन जब उसे पेट में तेज़ दर्द, उल्टी, बेचैनी और अपच जैसी परेशानियाँ होने लगीं, तब माता-पिता चिंतित हो गए और उसे पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। दो दिन तक दवा चलने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।

स्थिति बिगड़ती देख परिजन उसे मिर्चैया के एक अन्य डॉक्टर के पास ले गए, जहां से उन्हें काठमांडू रेफर कर दिया गया। इसी दौरान एक रिश्तेदार ने उन्हें वरिष्ठ गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. रामदेव चौधरी से संपर्क करने की सलाह दी।

सोमवार को जब बच्चे को डॉ. रामदेव चौधरी के पास लाया गया, तो उन्होंने एक्सरे जांच कराई। रिपोर्ट में छोटी आंत में कांटी फंसी साफ दिखाई दी। इसके बाद डॉ. चौधरी ने बिना किसी ऑपरेशन के एंडोस्कोपी विधि से मुंह के रास्ते कांटी को निकालने का फैसला लिया। करीब एक घंटे की कठिन प्रक्रिया के बाद कांटी सफलतापूर्वक बाहर निकाल ली गई और बच्चे को नया जीवन मिला।

विशाल अब पूरी तरह से स्वस्थ है:

गौरतलब है कि इससे पहले भी डॉ. रामदेव चौधरी ने गैस्ट्रो की गंभीर समस्याओं में अद्भुत सफलता पाई है। उन्होंने एक वृद्ध की अन्न नली में फंसी बकरे की हड्डी और एक अन्य व्यक्ति की अन्न नली में फंसे सूअर के मांस को एंडोस्कोपी विधि से निकालकर उनकी जान बचाई थी।

यह घटना बताती है कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है, वहीं विशेषज्ञ डॉक्टरों की भूमिका जीवन रक्षक साबित हो सकती है।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे