परिवार नियोजन कार्यक्रम में हुए नवाचारों के बारे में दी जानकारी

पीएसआई इंडिया ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहिदपुर में किए हैं हाई इम्पैक्ट इन्टरवेंशन

मेरठ । परिवार नियोजन कार्यक्रम को और सुचारू व बेहतर बनाने के लिए पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) द्वारा शुरू किये गए नवाचारों (हाई इम्पैक्ट इन्टरवेंशन) के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय परिचयात्मक निरीक्षण कराया गया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहिदपुर व पुलिस लाइन को पीएसआई इंडिया द्वारा प्ले ग्राउंड नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) घोषित किया गया है। इससे सम्बन्धित आयुष्मान आरोग्य मंदिर काजीपुर, एल ब्लाक-शास्त्री नगर, गांधी नगर व हनुमान पुरी के चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, एएनएम व सपोर्ट स्टाफ को परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाये जाने के लिए केंद्र का एक दिवसीय परिचयात्मक दौरा कराया गया। इस दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत हाई इम्पैक्ट इन्टरवेंशन जैसे- मैपिंग और लिस्टिंग, शहरी आशा को सक्षम बनाना, अंतराल दिवस, क्वालिटी एश्योरेंस, डाटा का आकलन एवं सेवाओं का समन्वय इत्यादि पर चर्चा की गई।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जाहिदपुर डा. सुनीता चौहान, डा. अंकुर त्यागी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पुलिस लाइन व स्टाफ नर्स ने परिवार नियोजन कार्यक्रम सम्बन्धी सभी रिकॉर्ड रजिस्टर के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही बास्केट ऑफ़ च्वाइस के माध्यम से क्लाइंट मोबिलाइजेशन, आशा डायरी से ड्यू लिस्ट बनाने के बारे में जानकारी साझा की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र पर एक डैशबोर्ड बनाकर प्रतिमाह का डाटा उसमें अंकित करने पर चर्चा हुई ताकि माहवार आंकडों का आकलन कर उपलब्धि में सुधार किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर चौधरी, अर्बन हेल्थ को आर्डिनेटर राजीव त्यागी, डॉ. अंकुर त्यागी, डॉ. सुनीता चौहान, पीएसआई इंडिया की मैनेजर प्रोग्राम कोमल घई व फील्ड को आर्डिनेटर तरूण सौडियाल व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर बनी मस्जिद को भारी…

    Continue reading
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    उत्तर प्रदेश की लखनऊ में आज 3 सितंबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान