अवैध कॉलोनियों में ना करें कोई निर्माण, विभाग द्वारा की जाएगी कार्रवाई : डीटीपी

असंध में 4 अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध की गई कार्रवाई

करनाल, (विसु)। जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार ने बताया कि गत दिवस असंध में 4 अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि असंध में सफीदों रोड पर खाटू श्याम मंदिर के नजदीक लगभग 4 एकड़ में स्थित अवैध कॉलोनी में सभी कच्ची सडक़ों व 2 डी.पी.सी. को तोड़ा गया। इसी प्रकार से मलिकपुर रोड पर लगभग 8.5 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में सभी कच्ची सड़कों, 3 डी.पी.सी., सीवर नैटवर्क व 2 दुकानों के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 3 दुकानों को सील किया गया।
उन्होंने बताया कि असंध बाई पास पर बस स्टैण्ड के पीछे गीता कॉलोनी के साथ लगभग 3 एकड़ में स्थित एक अवैध कॉलोनी में 3 निर्माणाधीन मकान, 5 डी.पी.सी., सीवर नेटवर्क व सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार करनाल-असंध रोड पर यश होटल के नजदीक लगभग 2.5 एकड़ में स्थित एक अवैध कॉलोनी में 2 डी.पी.सी. व सभी पक्की सडक़ों के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया इस अवैध कॉलोनी में विभाग द्वारा पांचवी बार तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार व कार्यालय की टीम, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना असंध की पुलिस फोर्स उपस्थित रहे।
जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफ़ोड़ की कार्यवाही जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाये जायेंगे।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!