उदयपुर में 10 को सहारा निवेशकों-जमाकर्ताओं का प्रदर्शन 

सहारा पीड़ितों के पक्ष में आये वकील, सीटू, और भीम आर्मी, मात्र उदयपुर के जमाकर्ताओं और निवेशकों का सहारा पर 2000 करोड़ रुपए बकाया, मात्र उदयपुर के जमाकर्ताओं और निवेशकों का सहारा पर 2000 करोड़ रुपए बकाया : विजय वर्मा

द न्यूज 15 
जयपुर/उदयपुर। उदयपुर में सहारा पीड़ितों के पक्ष में वकील, सीटू और भीम आर्मी आ गए हैं। रविवार को पूर्व पार्षद एवं सीटू के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेश सिंह,  कम्युनिस्ट पार्टी सचिव हीरालाल सालवी, भीम आर्मी के भाई लाला मेघवाल और देवड़ा सहारा पीड़ितों के पक्ष में सामने आये हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रख कर संघर्ष के प्रति उत्साह पैदा किया।  वक्ताओं ने सहारा पीड़ितों को उनके हक की लड़ाई प्रेरित किया।
वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार को आइना दिखाना पड़ेगा कि यह सरकार किस तरह से पूंजी पतियों को बढ़ावा दे रही है।
इस अवसर पर सभी की सहमति से भुगतान को लेकर 10 मार्च को आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।  निर्णय लिया गया कि टाउन हॉल पर 10:00 बजे सभी जमाकर्ता और निवेशक जमा होंगे और  भुगतान की मांग करेंगे। प्रदर्शन के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए एक ज्ञापन दिया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पब्लिक आए और प्रशासन को मजबूर होकर क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़े। वक्ताओं ने कहा है कि गरीब जनता को न्याय दिलाने में जनता का सहयोग करने में आगे आना होगा।
उधर सोमवार को  राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान के प्रभारी विजय वर्मा ने निवेशकों और जमाकर्ताओं से अपील की है कि 10 मार्च के आंदोलन को सफल बनाए के लिए पूरी जान झोंक देनी है। उन्होंने अपील की है कि निवेशकों और जमाकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी उदयपुर सहारा क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी एवं अन्य क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ 10 मार्च को ओने वाले में भाग लें। उन्होंने कहा है कि इन ठगों को वापस जेल में डालने के लिए एवं गरीब जनता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर आना ही होगा। उन्होंने कहा कि सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी उदयपुर में दो हजार करोड़ रुपए  डूब चुका है।

Related Posts

कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

कोटा। कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसुईया गोस्वामी…

Continue reading
गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

खंडवा। देशभर में जहां गणेश विसर्जन की धूम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया