शराब पीता देखा तो राफेल से बम मारेगा- बिहार में शराब रोकने के लिए अपनाई गई नई नीति तो लोग ले रहे हैं मजे

बिहार में शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए हेलीकाप्टर का सहारा लिया जाएगा। इस पर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। शराब के खिलाफ बिहार सरकार लगातार शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है लेकिन शराबियों और शराब की बोतलें रोक पाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। इसीलिए अब हेलीकाप्‍टर और ड्रोन के बाद शराब कारोबारियों पर नजर रखने के लिए सेटेलाइट फोन का भी सहारा लिया जाएगा। पिछले दिनों हाइटेक हेलीकॉप्टर  को भी इस काम के लिए उतारने का फैसला किया गया था। बिहार के मद्य निषेध विभाग ने माफियाओं को पकड़ने और छापेमारी के लिए हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल का फैसला लिया तो लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सरकार के इस फैसले की खूब चर्चा हो रही है। वहीं जब बिहार के लोगों से सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो मजेदार जवाब मिले। Live Cities की तरफ से लोगों से पूछा गया कि हेलीकाप्टर ऊपर से जायेगा और लोग नीचे शराब पिएंगे तो पकड़ लिए जाएंगे, तो क्या अब बिहार के लोग शराब पीना छोड़ देंगे? इस पर एक व्यक्ति ने जवाब देते हुए कहा है कि “ये नीतीश जी की छोटी योजना है, आपको बड़ी योजना के बारे नहीं पता है। दो महीने बाद यहां राफेल उड़ेगा और शराब पीते देख लिया तो बम मार देगा।”
बिहार सरकार की शराब बंदी की नीति में हुए बदलाव पर भी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अभिषेक कुमार नाम के यूजर ने लिखा कि “माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी मैं पुनः आपसे विनती करूंगा कि इस तरह के हास्यास्पद निर्णय ना लें, मुझे समझ नहीं आता, हर एक 9 महीने पर सरकार अपनी शराबबंदी के नीति में परिवर्तन ला रही है।अब बिहार में शराबी छूट जाएंगे, बस उन्हें बताना है कि आप ने शराब कहां से खरीदा।”
स्वपनिल सोनल नाम के यूजर ने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए लिखा कि “शराबियों को नीतीश कुमार ने होली का बड़ा तोहफा दिया है। बिहार में अब शराब पीने वाले को पकड़े जाने पर जेल नहीं होगी, सिर्फ शराब-माफियाओं की जानकारी देनी होगी, अगर जानकारी सही निकली और शराब माफिया की गिरफ्तारी हो जाती है तो शराब पीने वाले को जेल नहीं जाना होगा।”
सम्राट दीपक राज नाम के यूजर ने लिखा कि “जिस चीज पे पाबंदी होती है, उस चीज की बिक्री बढ़ जाती है। शराब का भी वही हाल है, तस्कर रोज नया तरीका अपना रहे हैं। ना तो इसे हेलीकाप्टर से और ना ही जहाज से रोका जा सकता हैं। आरजेडी की प्रवक्ता सारिका पासवान ने ट्विटर पर लिखा कि बड़ा हास्यास्पद है कि आसमान से शराब की निगरानी करेगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का प्रशासन!

Related Posts

कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’
  • TN15TN15
  • October 18, 2026

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल…

Continue reading
आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

  • By TN15
  • October 19, 2026
बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

  • By TN15
  • October 19, 2026
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

  • By TN15
  • October 19, 2026
लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

  • By TN15
  • October 19, 2026
 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली