सहारा पीड़ितों के पक्ष में आये वकील, सीटू, और भीम आर्मी, मात्र उदयपुर के जमाकर्ताओं और निवेशकों का सहारा पर 2000 करोड़ रुपए बकाया, मात्र उदयपुर के जमाकर्ताओं और निवेशकों का सहारा पर 2000 करोड़ रुपए बकाया : विजय वर्मा
द न्यूज 15
वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार को आइना दिखाना पड़ेगा कि यह सरकार किस तरह से पूंजी पतियों को बढ़ावा दे रही है।
इस अवसर पर सभी की सहमति से भुगतान को लेकर 10 मार्च को आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि टाउन हॉल पर 10:00 बजे सभी जमाकर्ता और निवेशक जमा होंगे और भुगतान की मांग करेंगे। प्रदर्शन के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए एक ज्ञापन दिया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पब्लिक आए और प्रशासन को मजबूर होकर क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़े। वक्ताओं ने कहा है कि गरीब जनता को न्याय दिलाने में जनता का सहयोग करने में आगे आना होगा।
उधर सोमवार को राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान के प्रभारी विजय वर्मा ने निवेशकों और जमाकर्ताओं से अपील की है कि 10 मार्च के आंदोलन को सफल बनाए के लिए पूरी जान झोंक देनी है। उन्होंने अपील की है कि निवेशकों और जमाकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी उदयपुर सहारा क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी एवं अन्य क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ 10 मार्च को ओने वाले में भाग लें। उन्होंने कहा है कि इन ठगों को वापस जेल में डालने के लिए एवं गरीब जनता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर आना ही होगा। उन्होंने कहा कि सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी उदयपुर में दो हजार करोड़ रुपए डूब चुका है।

