Delhi-कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर पानी लाने को मजबूर है ये लोग

दिल्ली- यूं तो आये दिन दिल्ली सरकार गरीब जनता के अधिकारो और हक की बात करते है लेकिन आज भी दिल्ली में कई जगहों पर लोंगो को मीठा पानी तो क्या खारा पानी तक सही से नसीब हो रहा हैं। हम हात कर रहें है दिल्ली के बादली इलाके के सूरज पार्क जे जे कैम इलाके की। यहां के लोग आज भी दिल्ली जैसी जगह पर कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर पानी लाने को मजबूर है। यहां के लोग पिछलें कई सालों से पानी की किल्लत का सामना कर रहें है। इन लोगों का कहना है कि सरकार सिर्फ अमीर लोंगो की होती है गरीबों को कोई नहीं पूछता। हालांकि इसके अलावा भी इस इलाके में कई तरह की दिक्कते है। इलाके के लोगो की शिकायत है कि ना तो यहां पर सहीं से सफाई होती हैं और ना ही शौचालय की सुचारू रूप से व्यवस्था की गई है। सप्ताह में 1 दिन पानी आता है वो भी सहीं से नहीं मिल पाता। पानी भरने के लिए हमे मेट्रो के नीचे टोटी से पानी भर के लाना पड़ता है।

और जब पानी नहीं मिलता तब खारा पानी पी कर ही गुज़ारा करना पड़ता है। इलाके में पाइप लाइनें तो बिछाई गई है लेकिन सिर्फ दिखाने के लिए। ओर तो ओर गर्मी के दिनों में पानी के लिए पूरे इलाके में हाहाकार मच जाता है। जो सफाई कर्मचारी है वो भी सफाई करने के लिए महीने में इक बार आते है और कूड़ा वही जमा कर के रख जाते है हमें खुद ही नाले का कूड़ा उठाना पड़ता है। जो खारा पानी आता है वह भी काला और मिट्टेयों से भरा, जिसका इस्तेमाल घरेलूं काम काज में भी महीं हो पाता है।

इन सब के बीच जो सबसे बड़ा सवाल हैं वह यह है कि जो वादे इलेक्शन के वक्त किए जाते है क्या उनका कोई मायने नहीं? क्या सिर्फ गरीब जनता सरकार के लिए एक वोट बैंक का जरिया मात्र है। क्या जो मूलभूत सुविधाएं जनता के लिए बनी है उन पर गरीब झुग्गी वालें लोगो का हक नहीं। जिन मुद्दों को विधानसभा सत्र में उठाया जाता है क्या धरातल स्तर पर वह सुविधा मिल भी रही या नहीं। लोगों का कहना है कि कई बार कम्प्लेन करने पर भी कोई इस दिशा में सुनने को तैयार नहीं है।

Related Posts

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत में फोम के एक गोदाम में भीषण…

Continue reading
सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!