बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में माकपा प्रत्याशी जगदीश चंद के नेतृत्व में सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

नई दिल्ली, आज बदरपुर विधानसभा के मीठापुर गांव, एकता विहार, जैतपुर, साई नगर, लखपत कॉलोनी, गगन विहार आदि में बदरपुर विधानसभा सीट से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के प्रत्याशी कामरेड जगदीश चंद्र शर्मा ने पार्टी नेता कामरेड आशा शर्मा, कविता शर्मा, पीवी अनियन, सुब़ीर बनर्जी, गंगेश्वर दत्त शर्मा, सोनिया वर्मा, रामसागर, मलखान सैफी, अशोक, आनंद आदि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क कर पार्टी व अपनी योजनाओं को साझा किया और कहा कि हमारी पार्टी गरीब मजदूर और किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा मेहनतकशों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता के अधिकारों के लिए व क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती आ रही है और जीतने के बाद क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम नेता आशा शर्मा ने बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दल बदलू व अवसरवादी राजनीति करने वालों को चुनाव में हराकर माकपा प्रत्याशी जगदीश चंद्र को भारी मतों से विजई बनाने की अपील किया। वहीं माकपा नेता कविता शर्मा ने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, अस्पताल के निर्माण और क्षेत्र को ओजोन से मुक्ति दिलाकर क्षेत्र के लोगों को नागरिक जन सुविधा उपलब्ध कराए जाने का वादा किया।
माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी से दिल्ली विधानसभा चुनाव में बदरपुर और करावल नगर क्षेत्र से दो प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं जो मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और जनता का भरपूर समर्थन पार्टी प्रत्याशियों को मिल रहा है।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस