शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी इकाई द्वारा पराक्रम दिवस और हर घर परिवार – सूर्य नमस्कार अभियान का हुआ आयोजन

इंद्री,23जनवरी(सुनील शर्मा)
एन.सी.सी. इकाई (7 हरियाणा बटालियन के अंतर्गत) द्वारा शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, मटक माजरी में पराक्रम दिवस और हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पराक्रम दिवस महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित है। उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उन्होंने युवाओं को नेताजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
एन.सी.सी. अधिकारी कैप्टन रणबीर सिंह ने नेताजी के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” का उल्लेख किया, जिसने लाखों भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरित किया। उन्होंने नेताजी के जीवन और आजाद हिंद फौज के संघर्ष को भी विस्तार से बताया।
साथ ही, हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत लगातार दूसरे दिन 12 सूर्य नमस्कार आयोजित किए गए। इस गतिविधि में एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ शहीद उधम सिंह विद्यालय और सर्व विद्या पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर 7 हरियाणा बटालियन से हवलदार इमरान, प्रोफेसर रमेश और कैडेट्स अरुण, लक्षिका, हिमांशी, तनिष्, समीक्षा, अंकुश, अंजलि, रोहित, मोहित आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?