यूरोपीय देशों जैसी तबाही फिर मचा सकता है कोरोना, चौथी डोज की भी पड़ेगी जरूरत: टॉप US एक्सपर्ट की चेतावनी

वॉशिंगटन (एजेंसी)।  दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी का यह तीसरा साल है। कई देशों में एक बार फिर कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना के ओमिक्रॉन BA.2 वेरिएंट से इंफेक्शन के ज्यादातर मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे हालात में कोरोना ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका के टॉप मेडिकल एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने चेतावनी दी है कि यूएस में आने वाले हफ्तों में कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड की सेकंड बूस्टर शॉट या चौथी डोज की जरूरत भी पड़ सकती है।
दवा निर्माता कंपनियां फाइजर और मॉडर्ना कोरोना-रोधी चौथी डोज लेकर तैयार है। इन कंपनियों ने अमेरिकी प्रशासन से चौथी डोज के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार फौसी ने यूरोप में मामलों में वृद्धि का हवाला दिया। उन्होंने कहा, “बीए.2 वेरिएंट ओमिक्रॉन की तुलना में लगभग 50 से 60 प्रतिशत या उससे अधिक संक्रामक है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में यह डोमिनेंट वेरिएंट हो सकता है। डर इस बात का है कि यूरोप में जिस तेजी से कोरोना केस बढ़ थे, उसी तेजी से इस वेरिएंट के चलते फिर से मामले सामने आ सकते हैं।”

वहीं, WHO की कोविड-19 तकनीकी प्रमुख मारिया वेन केरकोव ने कहा कि महामारी खत्म हो गई है, ओमिक्रॉन हल्का है और यह कोविड का आखिरी वेरिएंट है, जैसी कई गलत जानकारियां दुविधा पैदा कर रही हैं। केरकोव ने कहा कि BA.2 अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट नजर आ रहा है। उन्होंने जानकारी दी, ‘हमें आबादी के स्तर पर BA.1 से तुलना में BA.2 की गंभीरता में कोई बदलाव नजर नहीं आया। हालांकि, ज्यादा मामलों के साथ आप अस्पतालों में भर्ती होने की संख्या में इजाफा देखेंगे और यह बढ़ी हुई मौतों में बदल जाता है।’

इटली-ब्रिटेन-चीन में तेजी से बढ़े कोरोना केस : अगर यूरोप की बात करें तो इन दिनों इटली में कोरोना केस तेज से बढ़ रहे हैं। यहां रविवार को 60,415 कोविड केस मिले। एक दिन पहले ही इटली में 74,024 मामले सामने आए थे। यूनाइटेड किंगडम में भी डेली केसों में वृद्धि देखी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यूके में 14 मार्च को 170,000 मामले दर्ज किए गए थे। दरअसल, देश ने ईस्टर समारोह के लिए कोविड प्रतिबंध हटा लिया था। वहीं, चीन ने दो साल में सबसे बड़े प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। शंघाई शहर में डिज्नी थीम पार्क को बंद कर दिया गया है। यह शहर 2020 के बाद से अपने सबसे खराब प्रकोप से जूझ रहा है।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!