अफगानिस्तान के वित्त मंत्री रह चुके खालिद पायेंडा अब अमेरिका में कैब चलाकर कर रहे हैं गुजारा

काबुल पर तालिबान का कब्जा होने से लगभग एक हफ्ता पहले तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ गनी के फटकार के बाद पायेंडा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था

द न्यूज 15 
नई दिल्ली।  अफगानिस्तान के वित्त मंत्री रह चुके खालिद पायेंडा अब वॉशिंगटन में उबेर ड्राइवर के रूप में काम करके अपना गुजारा कर रहे हैं। काबुल पर तालिबान का कब्जा होने से लगभग एक हफ्ता पहले तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ गनी के फटकार के बाद पायेंडा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। द वाशिंगटन रिपोर्ट के मुताबिक पायेंडा ने नहीं सोचा था कि सरकार गिरने वाली है. लेकिन उन्हें यह पता चल गया था कि उन्होंने राष्ट्रपति गनी का भरोसा खो दिया है। अफगानिस्तान पर हुए तालिबान के कब्जे के महीनों बात भी पायेंडा को यह बात सता रही है कि इन सब के पीछे गलती किसकी थी. लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के पतन के लिए पायेंडा अपने साथी अफगानों के साथ-साथ खुद को दोषी समझते हैं। वो कहते हैं- हमारे पास सुधार करने, गंभीर होने की सामूहिक इच्छा नहीं थी। पूर्व मंत्री ने देश को तालिबान को सौंपने और स्थायी मूल्यों के साथ विश्वासघात करने के लिए अमेरिकियों को भी दोषी ठहराया, जिन्होंने कथित तौर पर उनकी लड़ाई को प्रेरित किया था।  उन्होंने कहा, ‘अभी मेरे पास कोई जगह नहीं है. मैं न यहां का रहा और न वहां का. मुझे बहुत खाली महसूस होता है.’
तालिबान ने पिछले अगस्त में अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया था, तब से देश अराजकता में है और मानवीय सहायता की सख्त जरूरत है।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश