रूस के खिलाफ लड़ना चाहती है 98 साल की ये महिला, द्वितीय विश्व युद्ध में दिखा चुकी है दिलेरी

कीव । रूस-यूक्रेन युद्ध ने यूक्रेन के प्रमुख शहरों को तबाह कर दिया है और खंडहरों में तब्दील कर दिया है। हालांकि, इस भयानक स्थिति के बीच यूक्रेन के सैनिकों की दिलेरी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है। आम लोग भी सेना में भर्ती होकर देश के लिए शहादत देने को तैयार हैं। इस बीच 98 साल की यूक्रेनी महिला ने रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ने के लिए युद्ध में भाग लेने की पेशकश की है। इस महिला ने द्वितीय विश्व युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लिया था।

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर यूक्रेन के गृह मंत्रालय की ओर से साझा की गई पोस्ट में ओल्हा : तेवरडोखलिबोवा नाम की एक 98 वर्षीय महिला का जिक्र किया गया है। ओल्हा पुरानी योद्धा रही है। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लिया था। महिला का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश देने के बाद ओल्हा ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सेना में शामिल होने की पेशकश की थी। लेकिन अफसोस की बात है कि अधिक उम्र के कारण उन्हें मना कर दिया गया।पोस्ट में लिखा है, “98 वर्ष की एक दिग्गज महिला ओल्हा तेवरडोखलिबोवा ने अपने जीवन में दूसरी बार युद्ध का सामना किया है। वह फिर से अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार थी, लेकिन सभी गुणों और अनुभव के बावजूद, उम्र के कारण उन्हें युद्ध में भाग लेने से इनकार कर दिया गया। हमें यकीन है कि वह जल्द ही कीव में एक और जीत का जश्न मनाएंगी!”

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!