‘कॉकटेल 2’ ने भी दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, दोपहर 3 बजे तक पहुंची 17 करोड़ के पार!

बॉक्स ऑफिस पर रोमांटिक ड्रामा फिल्म का जलवा खूब देखने के लिए मिल रहा है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वर्ड टू माउथ का फायदा भरपूर मिल रहा है। इसने ओपनिंग डे पर तो धांसू कमाई की और सेटरडे दूसरे दिन भी कलेक्शन कर रही है। चलिए बताते हैं फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है।

 

‘कॉकटेल 2’ का डे 2 कलेक्शन

 

होमी अदजानिया रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने शानदार शुरुआत की. इसके साथ ही फिल्म दूसरे दिन भी शानदार कमाई कर ली है। ‘कॉकटेल 2’ ने दूसरे दिन सेटरडे को बॉक्स ऑफिस पर दोपहर 3 बजे तक 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 18.0% दर्ज की गई है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 17.75 करोड़ पहुंच गया है। हालांकि, ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 24 करोड़ का बिजनेस किया है।
 

‘कॉकटेल 2’ ने तोड़े बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स

 

गौरतलब है कि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाई के मामले में ‘कॉकटेल’ को भी पछाड़ दिया। सैफ अली खान की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भारत में 10.47 करोड़ (नेट) की कमाई की थी।

इतना ही नहीं, ‘कॉकटेल 2’ ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है. ये भारत की साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को भी पीछे छोड़ दिया. फिल्म ने पहले दिन 9.01 करोड़ का बिजनेस किया।

 

 

कॉकटेल 2′ की कहानी

 

बहरहाल, अगर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो फिल्म में रोमांस, फ्रेंडशिप और तकरार की कहानी देखने के लिए मिल रही है। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। ये फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। हालांकि, दोनों की कहानियां अलग हैं। रश्मिका ने खुद बताया कि ये भले इसका सीक्वल है लेकिन इसके किरदारों और कहानी से फिल्म का कोई लेना-देना नहीं है।

  • Related Posts

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

    Continue reading
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे