बिहटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का सीएम नीतीश ने किया स्पॉट विजिट

हाल ही में केंद्र से मिला है 1413 करोड़

दीपक कुमार तिवारी

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा में बनाए जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का स्पॉट विजिट किया। इस दौरान बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को नक्शा के माध्यम से वहां शुरू कराए जानेवाले निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैश होगी। हवाई यातायात को बेहतर बनाने के लिए यहां आधुनिकतम व्यवस्थाएं की जाएंगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो ताकि लोगों को हवाई यात्रा में और सहूलियत हो। इससे विभिन्न जगहों से लोगों को विमान से आने-जाने के लिए सुविधा मिलेगी। इस एयरपोर्ट के निर्माण से और कनेक्टिविटी बढ़ेगी। पटना एयरपोर्ट पर पड़ने वाला भार भी कम होगा। साथ ही रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे।
बिहटा एयरफोर्स बेस स्टेशन पर सिविल एनक्लेव बनाने की जब योजना बनाई गई तो राज्य सरकार ने 108 एकड़ भूमि की स्वीकृति दी और उसकी चहारदीवारी भी कराई गई। 8 एकड़ और जमीन देने की मांग एयर अथॉरिटी ने राज्य सरकार से की थी, जिसकी भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बिहटा एयरपोर्ट के लिए केंद्र सरकार ने 1413 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है।
सीएम जब स्पॉट विजिट कर रहे थे तब उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पदाधिकारी और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए