मोदी 3.0 में बिहार ही नहीं बल्कि बिहार के आईएएस अफसरों का भी बढ़ रहा दबदबा

दीपक कुमार तिवारी

पटना/नई दिल्ली। मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में बिहार के आईएएस अधिकारियों को अहम पदों पर नियुक्त कर रही है, जिससे केंद्रीय ब्यूरोक्रेसी में बिहार का दबदबा बढ़ता दिख रहा है। इसी कड़ी में बिहार के राजेश कुमार सिंह (आरके सिंह) को देश का नया रक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले, बिहार के ही रहने वाले आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नया निदेशक बनाया गया था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आम बजट के दौरान बिहार के प्रति कुछ ज्यादा उदारता दिखने के आरोप झेलने पड़े थे। अब केंद्रीय नौकरशाही में भी बिहार के आईएएस अधिकारियों का दबदबा बढ़ता दिख रहा है।
मोदी 3.0 में बिहार ही नहीं बल्कि बिहार के IAS अधिकारियों का भी दबदबा देखने को मिल रहा है। आम बजट के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर आरोप लगे थे कि उन्होंने बिहार पर कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखाई। अब केंद्रीय ब्यूरॉक्रेसी में बिहार का दबदबा देखने को मिल रहा है। केंद्र की मोदी सरकार अपने अहम पदों पर बिहार के रहने वाले आईएएस अधिकारियों को तवज्जो दे रही है। बिहार के रहने वाले राजेश कुमार सिंह (आरके सिंह) को नए रक्षा सचिव बनाया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने IRS अधिकारी राहुल नवीन को ईडी के नए डायरेक्टर का जिम्मा सौंपा है। राहुल नवीन बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं।IAS राजेश कुमार सिंह (आरके सिंह) 1989 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान रक्षा सचिव अरमानी गिरधर के 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने के बाद नए रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। आरके सिंह का कार्यकाल दो साल का होगा। इससे पहले, आरके सिंह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार विभाग में तैनात थे।
बताया जा रहा है कि मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में अपने प्रदर्शन को लेकर काफी सतर्क दिख रही है। सरकार अपने विभागों में तेज-तर्रार और अनुभवी अधिकारियों को नियुक्त कर रही है ताकि कामकाज में तेजी और पारदर्शिता बनी रहे। माना जा रहा है कि सरकार आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपना रिपोर्ट कार्ड बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?