मुजफ्फरपुर दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या मामले में सांसद पप्पू यादव ने जताई कड़ी नाराजगी

पीड़ित परिजनों से मिलकर कहा – स्पीडी ट्रायल से हो अपराधी को हर हाल में सजा

पप्पू यादव ने पीड़ित परिजनों को रोजगार के लिए दी 50 हजार की आर्थिक मदद

 

दीपक कुमार तिवारी 

पटना/मुजफ्फरपुर। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना अंतर्गत लाल छपरा पंचायत स्थित गोपालपुर गांव में गोनर राम एवं उनके परिजनों से मुलाकात की जिनकी बेटी की नृशंस हत्या विगत दिनों अपराधियों ने दुष्कर्म के बाद कर दी थी। इस घटना में मृतक के शरीर के अंगों को काटने की बात सामने आई थी। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर आज अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह इस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को₹500000 की आर्थिक मदद की घोषणा की और ₹50000 की आर्थिक मदद तत्काल उन्हें दी ताकि उनके परिजन को रोजगार करने में मदद मिल सके।
मौके पर सांसद पप्पू यादव ने कहा, “कोलकाता में डॉक्टर की हत्या पर देश हाय-तौबा कर रहा है, लेकिन बिहार की इस बेटी के लिए कोई क्यों नहीं बोल रहा है?” उन्होंने प्रशासन पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि जब कोलकाता की घटना में 12 घंटे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ सकती है, तो मुजफ्फरपुर की इस बेटी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक क्यों नहीं आया? यह प्रशासन के लचर रवैये को दर्शाता है।
ग्रामीणों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए पप्पू यादव ने कहा कि किसी बेटी के अंगों को काट कर उसकी हत्या कर देना बलात्कार से कम खतरनाक अपराध है क्या ? मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन को इस सवाल का जवाब देना चाहिए।
सांसद यादव ने बताया कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के 2022 के आंकड़ों के अनुसार, देश में दर्ज बलात्कार के मामलों में 90% मामले दलितों के हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि देश में हर दिन 86 दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं, और दलित महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी से वृद्धि हो रही है।
वहीं, उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद के सवाल पर कहा, “यह राशि बेटी के जीवन के सामने कुछ भी नहीं है, लेकिन इस कठिन समय में यह परिवार के लिए एक छोटी सी मदद है।” उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले में आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सांसद यादव ने मामले में स्पीडी ट्रायल की मांग की और अपराधी को फांसी की सजा देने की भी अपील की।
यह घटना बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है, और पप्पू यादव ने इस पर जोर देकर कहा कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम