विभिन्न स्थानों पर हड़ताल के समर्थन में जुलूस निकालकर सीटू कार्यकर्ताओं ने किए विरोध प्रदर्शन

द न्यूज 15 
नोएडा। संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, कर्मचारियों, कामगारों के विभिन्न मुद्दों/ मांगों  और मजदूर विरोधी लेबर कोडों  को रद्द करवाने की मांग को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च 2022 को उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा अनमोल इंडस्ट्रीज से सीटू नेता रामसागर, मुकेश कुमार राघव, मोहम्मद फिरोज, रामप्रवेश आदि के नेतृत्व में जुलूस निकला जो जिला विकास अधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर प्रदर्शन व सभा के बाद समाप्त हुआ। गेल फेस-2 नोएडा में सीटू नेता राम स्वारथ के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। यूसुफपुर चक शाहबेरी से किसान चौक तक सीटू नेता नरेंद्र पांडे, मिथिलेश गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, रोमा शर्मा, के नेतृत्व में जुलूस निकला तथा सीटू जिला कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा बांस बल्ली मार्केट से सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, पूनम देवी, मदन प्रसाद, लता सिंह, गुड़िया, सरस्वती, भीखू प्रसाद, रेहड़ी पटरी के नेता हरी गुप्ता, गणेश कुमार, जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, चंदा बेगम, रेखा चौहान, सन्तोष आदि के नेतृत्व में जुलूस निकला जो सेक्टर- 5, होते हुए नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर- 6, पर विरोध प्रदर्शन कर पथ विक्रेताओं की लंबित समस्याओं/ मांगों के समाधान करवाने की मांग पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण को संबोधित ज्ञापन दिए जाने के बाद समाप्त हुआ।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव राम सागर ने हड़ताल कर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों, मजदूरों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया।

Related Posts

शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
  • TN15TN15
  • June 20, 2026

ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

Continue reading
जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक
  • TN15TN15
  • June 20, 2026

ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

  • By TN15
  • June 20, 2026
जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

  • By TN15
  • June 20, 2026
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

  • By TN15
  • June 20, 2026
शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

  • By TN15
  • June 20, 2026
International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

‘रोने लगी थीं…’, ‘राख’ के ‘बब्बू’ का खतरनाक अवतार देख सहम गई थीं एक्टर की वाइफ, बेडरूम से भी कर दिया था बाहर

  • By TN15
  • June 20, 2026
‘रोने लगी थीं…’, ‘राख’ के ‘बब्बू’ का खतरनाक अवतार देख सहम गई थीं एक्टर की वाइफ, बेडरूम से भी कर दिया था बाहर

शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’

  • By TN15
  • June 20, 2026
शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’