कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सीटू गौतमबुद्धनगर कमेटी ने आयोजित की विचार गोष्ठी

कामरेड सीताराम के निधन से मेहनतकश आवाम सदमे में शोक की लहर व्याप्त – गंगेश्वर दत्त शर्मा “सीटू” नेता

नोएडा, महिलाओं पर बढ़ती हिंसा व यौन उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ सीटू के राष्ट्रीय आह्वान के तहत महिला कामगारों की सुरक्षा के विषय पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर ने आपसी विचार विमर्श के लिए 12 सितंबर 2024 को सीटू जिला कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सीटू जिला कमेटी की वरिष्ठ नेता कामरेड लता सिंह ने किया तथा संचालन सीटू जिला उपाध्यक्ष कामरेड पूनम देवी ने किया। बैठक में रिपोर्ट रखते हुए सीटू जिला महासचिव कामरेड रामसागर ने बढ़ती महिला उत्पीड़न की घटनाओं को रेखांकित किया। बैठक में कोलकाता के आईजी सरकारी अस्पताल में एक युवा महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या और देश व प्रदेशों में बढ़ती महिला उत्पीड़न की घटनाओं की कड़ी निंदा किया गया और मांग किया गया कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी की नेता कामरेड मधु ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि मजदूर संगठन सीटू पूरे देश में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को मजबूती के साथ उठा रहा है, उन्होंने कार्यस्थल से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करवाने के लिए एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की जरूरत को रेखांकित किया।
बैठक में समापन भाषण रखते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने श्रम कानून में संशोधन करके जो नई श्रम संहिता लाई जा रही है उनमें कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को और कमजोर कर दिया गया है और अधिकांश महिला श्रमिकों को श्रम कानूनों के दायरे से ही बाहर कर दिया है, जिसकी उन्होंने कड़ी निंदा किया और उपरोक्त हालात के खिलाफ संगठित होकर लड़ने के लिए प्रेरित किया। बैठक में मौजूद दर्जनों महिलाओं ने विचार विमर्श में हिस्सा लिया। बैठक को सीटू नेता हुकम सिंह, सुनील पंडित, रामस्वारथ, विकास कुमार, ममता देवी, जनवादी महिला समिति के नेता चंदा बेगम आदि ने भी संबोधित किया।
बैठक में महिला कामगारों को संगठित करने और उनके मुद्दे पर आंदोलन चलाने के लिए 7 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। जिसकी संयोजक कामरेड पूनम देवी को चुना गया तथा कमेटी सदस्य मंजू राय, सपना देवी, गुड़िया, सपना देवी, राम स्वारथ सबीना को चुना गया। बैठक के समापन के दौरान मजदूर वर्ग की पार्टी सीपीआई (एम) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम के निधन की खबर सुनकर कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई! भारी मन से उनके सम्मान में संगठन का झंडा झुका कर और 2 मिनट का मन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  • Related Posts

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!