इंद्री पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

इन्द्री, 22 मई (सुनील शर्मा)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत दिल्ली जाते हुए इन्द्री में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह के नजदीक कुछ देर के लिए रूके। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इन्द्री में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मौके पर मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान विधायक रामकुमार कश्यप से 23 मई को लाडवा में आयोजित राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर भी बातचीत की। विधायक ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि लाडवा में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और इस जयंती समारोह को लेकर सभी कार्यकर्ताओं एवं लोगों में उत्साह का माहौल बना है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि महर्षि कश्यप जयंती समारोह में हरियाणा के विभिन्न स्थानों से सर्व समाज के लोग लाखों की संख्या में पहुंचेंगे।
इस मौके पर एसडीएम अशोक कुमार मुंजाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, राममेहर व अनिल चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीर बतान, महेन्द्र सिंह पंजोखरा, अमित गोयल, राजेन्द्र मिढडा, सरपंच एसोसिएशन इन्द्री के प्रधान प्रताप सिंह, विक्रम जोगी, जोनी शर्मा, विपिन कुमार, बदरपुर के सरपंच पवन कुमार,सुखबीर सिंह, जसविन्द्र सिंह, जयपाल, सुरजभान, बालक राम, सुमित सैनी, अनुज गर्ग सहित भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading
    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया