मुख्यमंत्री ने बांका जिले को दी 362 करोड़ की सौगात

पटना/बांका। दीपक कुमार तिवारी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के चौथे चरण के तहत बांका जिले को 362.75 करोड़ रुपये की लागत से 178 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 128.50 करोड़ रुपये की लागत से 181 योजनाओं का उद्घाटन और 234.25 करोड़ रुपये की लागत से 17 नई योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने रजौन प्रखंड के नवादा खरौनी पंचायत में स्थित स्मार्ट विलेज, बाबरचक का उद्घाटन किया और वहां की बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य से उनका स्वागत किया। उन्होंने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का दौरा कर बच्चों से बातचीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत निर्मित तालाब का निरीक्षण किया और पौधारोपण किया। उन्होंने जीविका समूह के ग्रामीण हाट का भी अवलोकन किया और जीविका दीदियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना आदि योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और ई-रिक्शा की चाबी सौंपी।

मुख्यमंत्री ने बांका में प्रस्तावित चिकित्सा महाविद्यालय के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुल्तानगंज-तारापुर-बेलहर कटोरिया-चांदन-दर्वमारा पथ (एसएच-22) और भागलपुर-अमरपुर-बांका पथ (एसएच-25) के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्यों की भी समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने ओढ़नी जैम द्वीप रिजॉर्ट का उद्घाटन किया और इसके प्रशासनिक भवन, रेस्टोरेंट व थीम पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधायक मनोज यादव, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक