SC को केंद्र का जवाब : किसी व्यक्ति की मंजूरी बिना नहीं दे सकते वेक्सीनेशन की डोज 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। देश भर में फैली कोरोना महामारी के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को भी बहुत जरूरी बताया जा रहा है, लेकिन इस बीच केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को वैक्सीनेशन की अनिवार्यता को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। जो इस वैक्सीनेशन ट्रायल में एक बहुत बड़ा मोड़ ले आया है।
दरअसल भारत केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया  है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को उसकी मंजूरी के बिना जबरदस्ती कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं दी जा सकती। यह बात स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका के जवाब में दाखिल हलफनामे में कही गयी  थी । केंद्र सरकार ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को उसकी मर्जी के बिना कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
विकलांगों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट का सबूत दिखाने के छूट देने के मुद्दे पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि उसके द्वारा ऐसी कोई SOP यानी कि दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए है, जिसके तहत कोविड वैक्सीन के सर्टिफिकेट को दिखाना अनिवार्य होगा।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने यह हलफनामा एक NGO “ईवारा फाउंडेशन” की याचिका के जवाब में दाखिल किया है।याचिका में NGO ने विकलांगों का घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग की। हलफनामे में केंद्र ने यह भी कहा है कि जारी कोरोना महामारी के मद्देनजर व्यापक जनहित में कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि अलग -अलग प्रचार प्रसार के माध्यमों जैसे प्रिंट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों और विज्ञापनों के जरिये यह सलाह दी जा रही है कि सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए और इसके लिए व्यवस्था और प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है।लेकिन किसी को भी उसकी मर्जी के खिलाफ वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

Related Posts

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

  • By TN15
  • November 19, 2026
‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

  • By TN15
  • November 19, 2026
दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

  • By TN15
  • November 19, 2026
कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

  • By TN15
  • November 19, 2026
भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

  • By TN15
  • November 19, 2026
यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

  • By TN15
  • November 17, 2026
दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026