बक्सर : एक साथ धराए 15 किन्नर

 इस वजह से पुलिस को लेना पड़ा बड़ा एक्शन

 बक्सर। बक्सर में रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने के आरोप में 15 किन्नरों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई यात्रियों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई। गिरफ्तार किन्नरों को रेलवे कोर्ट आरा भेजा गया, जहां उन पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से किन्नरों द्वारा की जा रही अभद्रता और जबरन वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। यात्रियों ने शिकायत की थी कि किन्नर ट्रेन में अश्लील हरकतें करते हैं और पैसे न देने पर बदसलूकी करते हैं। कई बार तो परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों में छापेमारी कर 15 किन्नरों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किन्नरों को रेलवे अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए रेलवे कोर्ट आरा में पेश किया गया। जहां उन पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना वसूलने के बाद सभी किन्नरों को रिहा कर दिया गया। आरपीएफ निरीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि ट्रेनों में किन्नरों द्वारा की जा रही जबरन वसूली और छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!

    • By TN15
    • August 10, 2026
    1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!

    84 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था

    • By TN15
    • August 10, 2026
    84 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था

    किसान मजदूर विरोधी नीतियों का काली पट्टी बांध रीवा में हुआ विरोध जलाई प्रतियाँ

    • By TN15
    • August 10, 2026
    किसान मजदूर विरोधी नीतियों का काली पट्टी बांध रीवा में हुआ विरोध जलाई प्रतियाँ

    ‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट