कटिहार : बारिश से केले की फसल बर्बाद

 कटिहार के किसानों के छलक पड़े आंसू, बोले: 4 लाख कैसे चुकाएंगे?

कटिहार। कटिहार जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और आंधी तूफान ने केला किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। समेली प्रखंड के पूर्वी चांदपुर पंचायत के विषनीचक गांव में सैकड़ों एकड़ में लगी केले की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। अपनी फसल के बर्बाद देख किसानों आंख में आंसू आ गए। किसानों का कहना है कि लागत निकालना तो दूर, अब कर्ज कैसे चुकाएंगे, यह चिंता सता रही है।
विषनीचक गांव के किसान, अवदेश कुमार साह, राजेद्र साह, बिपिन साह, राजेश साह, चिक्कू मंडल, अरविंद साह, दुखन मंडल, जगदीश मंडल, कारो मंडल, जितन मंडल, ओम प्रकाश साह, दीपक साह ने बताया कि उन्होंने तीन-तीन एकड़ में केले की खेती की थी। इसमें लगभग 4 लाख रुपये प्रति किसान की लागत आई थी। किसानों ने बताया कि यह 4 लाख भी उन्होंने कर्ज लेकर लगाया था, लेकिन बारिश और आंधी तूफान ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।
किसानों का कहना है कि इस बार त्योहारों के समय बाजार में केले की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद थी। केले की एक खानी 300-400 रुपये तक बिक रहे थे। लेकिन अब सब कुछ बर्बाद हो गया है। किसानों ने जिलाधिकारी से उचित सर्वेक्षण कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
मुरादपुर पंचायत के डुमरिया गांव के किसानों, महेंद्र सिंह, निरंजन भगत, मुन्ना सिंह और कामों मंडल ने भी केले की फसल को हुए नुकसान की बात कही है। उन्होंने भी मुआवजे की गुहार लगाई है।
क़ृषि किसान समन्वयक रंजन पंडित, किसान सलाहकार शंभू कुमार मंडल, प्रखंड उप प्रमुख समेली प्रतिनिधि दिलीप कुमार साह और अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की है। उन्होंने जिला प्रशासन और कृषि विभाग को फसल नुकसान की रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद