बेगूसराय : घर में मां-बाप करते रहे इंतजार, उधर बेटी भाई से कर ली शादी

 मंदिर में फेरे लेने के बाद मिली ‘वो’ जानकारी

 बेगूसराय। बेगूसराय से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़के ने अपनी ही चचेरी बहन से शादी कर ली। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लड़की के परिजनों ने वीरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराकर बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है।
लड़की की मां का आरोप है कि लड़का उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने बताया कि लड़की कॉलेज में फॉर्म भरने के बहाने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बालिग हैं। पुलिस को भी इस बात की जानकारी मिली है कि दोनों ने बेगूसराय के चट्टी रोड स्थित एक मंदिर में शादी कर ली है।
लड़की की मां ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि आरोपित युवक ने पुत्री को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर उसे अगवा कर लिया है। फिलहाल, पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है और संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ऐसा नहीं है कि पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी एक बीपीएससी शिक्षक ने भागकर शादी रचाई थी। उस मामले में भी लड़की के परिजनों ने लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में पता चला कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन पहले ही डिप्टी कमिश्नर ने भी भतीजी से शादी की थी। जिसके बाद बवाल मच गया था।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद