बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय भाषा की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। वे विकास भवन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को मैथिली, भोजपुरी, बज्जिका, मगही और अंगिका में से एक अतिरिक्त भाषा पढ़ाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

बैठक में मध्यमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के माध्यम से प्लस टू की पढ़ाई कराने की व्यवस्था पर चर्चा हुई। इसके लिए संबंधित एक्ट में आवश्यक बदलाव किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने संस्कृत विद्यालयों और मदरसों की जांच रिपोर्ट को एक महीने में पूरा करने का भी निर्देश दिया।

 

सिमरी में बनेगा गुरुकुलम विद्यापीठ

 

बक्सर के सिमरी में प्रस्तावित गुरुकुलम विद्यापीठ पर भी चर्चा हुई। कर्नाटक स्थित सत्य साई आश्रम का दौरा कर लौटी टीम ने वहां की व्यवस्थाओं और खूबियों की प्रस्तुति दी। इसके आधार पर बक्सर में प्रस्तावित गुरुकुलम की डिजाइन भी प्रस्तुत की गई. शिक्षा मंत्री ने बताया कि गुरुकुलम के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध हो चुकी है. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जमीन की भी मांग की जाएगी।

जर्जर विद्यालय भवनों की बनेगी लिस्ट

 

दूसरी ओर बिहार के सरकारी स्कूलों को लेकर एक और बड़ा निर्णय लिया गया। तय हुआ कि जिन विद्यालयों के भवन जर्जर हैं उसकी जांच कराई जाएगी। अभियंताओं की टीम विद्यालयों का निरीक्षण करेगी। हर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जर्जर भवनों की तस्वीर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करनी है। इसके आधार पर जर्जर भवनों की लिस्ट तैयार की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने एक और निर्देश दिया कि कन्या उत्थान योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना समेत सभी कल्याणकारी योजनाओं की राशि दिवाली से पहले लाभार्थियों के खाते में भेजी जाए। इस मौके पर शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने सभी डीपीओ (स्थापना) को शिक्षकों की सेवा से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। कहा कि आवेदन के 15 दिनों के बाद भी लंबित रहने वाले मामलों की फाइल अब निदेशक और सचिव स्तर तक पहुंचेगी. लापरवाही बरतने पर निष्कासन तक की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश