प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा किए सेवा कार्य

ऋषि तिवारी
नोएडा। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर भारतीय जनता नोएडा महानगर द्वारा सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया जिसके माध्यम से कई सेवा कार्य किए जाएँगे। ये सेवा पखवाड़े २ अक्तूबर तक चलेगा।

सुबहे सबसे पहले 8.30 बजे सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो श्रमिक कुंज सेक्टर 110 में रहा। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री कुंवर बृजेश सिंह रहे। उनके साथ नोएडा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, डीएम मनीष वर्मा और अन्य नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी भी रहे।
स्वच्छता अभियम की शुरुआत सभी में स्वच्छता प्रतिज्ञा के साथ हुई जहां सभी ने इस साल स्वच्छता को ले कर स्वयं और अपने आस पड़ोस में जागरूकता लायेंगे। उसके बाद श्रमिक कुंज में प्रभारी मंत्री और बाक़ी कार्यकर्ताओं ने सफ़ाई अभियान चलाया।

क़रीब 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी ब्लड बैंक आई.एम.ए भवन, सेक्टर 31 निठारी ब्लड बैंक में लगाया गया। शिविर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

इस मौक़े पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा पखवाड़ा का आयोजन करती है जिसके माध्यम से पूरे देश में सेवा कार्यों का आयोजन होता है। जिस तरह प्रधानमंत्री के कार्यकाल में समूचे विश्व में भारत की एक नई पहचान बनी है उसके चलते आज हमें गर्व है कि हम एक ऐसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम कर रहे हैं जिनका पूरा जीवन त्याग समर्पण व परिक्रम की प्रकाष्ठा है। हम इन सेवा कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएँ देते हैं और साथ ही सेवा कार्यों के द्वारा जान सेवा अभियान चलाते हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, मनीष शर्मा, महेश अवाना, तन्मय शंकर, युद्धवीर चौहान, चमन अवन, रवि प्रधान, उमेश यादव, रामनिवास यादव , प्रज्ञा पाठक, पंकज झा, गोपाल गौड़, मोहित शर्मा, विपिन भगत, रवि मिश्रा, प्रवीण चौहान, तुषार गोयल, आकाश चौहान, साधना शर्मा, कपिल धारीवाल एडवोकेट, गुरनीत सिंह, उमंग मित्तल, गोपाल गोद, परविंदर बैरागी, संजय बैसला, अशोक मिश्रा, धर्मेंद्र चौहान, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया