तमिलनाडु में सैमसंग कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ नोएडा में सीटू कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किए विरोध प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा, तमिलनाडु में अवैध रूप से हिरासत में लिए गए सैमसंग के हड़ताली श्रमिकों को रिहा करने व श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा किए जाने की मांग को लेकर सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने श्रम कार्यालय सहित कई स्थानों पर मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किए।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर प्लांट के सैमसंग इंडिया के मज़दूरों की हड़ताल को एक सप्ताह से अधिक हो गया कल तमिलनाडु पुलिस ने सीआईटीयू के तमिलनाडु राज्य सचिव ई. मुथुकुमार को यूनियन ऑफिस से 100 से ज्यादा हड़ताली मज़दूरों समेत अवैध रूप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कांचीपुरम जिले के बाहरी इलाके में सैमसंग के श्रमिकों को गिरफ्तार कर शहर में घुसने से भी रोक दिया। शांतिपूर्वक हड़ताल कर रहे मज़दूरों को पुलिस ने उनके प्रदर्शन स्थल पर धमकाया और उनके साथ मारपीट की।
उन्होंने कहा कि मज़दूर संगठन बनाने के अपने अधिकार, सामूहिक सौदेबाजी के अधिकार तथा प्रबंधन द्वारा बहुसंख्यक यूनियन के साथ सार्थक चर्चा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सैमसंग इंडिया प्रबंधन हड़ताली कर्मचारियों की बात नहीं सुनने पर अड़ा हुआ है। जिला पुलिस हमारे देश के कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए प्रदर्शनकारी श्रमिकों पर अत्याचार कर रही है।
सीआईटीयू गौतमबुद्धनगर कमेटी तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर हिरासत में लिए गए श्रमिकों को बिना शर्त रिहा करने और श्रमिकों के वैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करती है।

सीटू जिला महासचिव रामसागर ने अपने संगठन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हड़ताली सैमसंग कर्मचारियों के समर्थन और एकजुटता में बैनर और तख्तियों को लेकर अपने अपने संस्थानों पर विरोध प्रदर्शन करे।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया