सावधान! बिहार में बाइक से चलने पर कट सकता है एक लाख रूपये का चालान

 पटना। अगर आप बिहार में बाइक से सड़कों पर चलते हैं तो सावधान हो जाइये क्योंकि आपको थोड़ी यातायात नियमों की थोड़ी सी भी अनदेखी भारी पड़ सकती है। बाइक पर हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में एक बाइक सवार का बिहार में एक लाख रूपये का चालान कट गया। दरअसल गया के डोभी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक युवक का एक लाख एक हजार रूपये का चालान काट दिया। बाइक सवार मितेश कुमार को जब चालान का मैसेज पहुंचा तो वह भौंचक रहा गया।
मितेश ने बताया कि वह सोमवार की शाम बाइक से कहीं जा रहा था इसी दौरान बुनियादगंज थाना के समीप पुलिस वाहन जांच कर रही थी। युवक को भी पुलिस ने इस दौरान रोका और फिर छोड़ दिया। रात में युवक के मोबाइल पर हेलमेट नहीं पहनने के कारण एक लाख एक हजार रूपये का मैसेज आया। बगैर हेलमेट एक लाख एक हजार रुपए का चालान देख कर युवक परेशान हो गया और वह मामले की शिकायत की है।
वहीं मामले में व्हीकल इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि अधिकारी से गलती हो गई है, चालान की राशि ठीक कर दी जाएगी। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब वाहन चालकों को यातयात विभाग की तरफ से गलत चालान भेजा गया हो।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द