कोलकाता से पटना जा रही बस हादसे का शिकार, कई यात्रियों की मौत

 दर्दनाक दुर्घटना ने निगल ली कई जिंदगियां

 पटना। कोलकाता से पटना जा रही एक बस गुरुवार तड़के भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं बस में करीब 40 यात्री सवार थे जिनमें अधिकांश घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. बस हादसा झारखंड के हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र इलाके में गुरुवार की अहले सुबह हुआ. करीब 10 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं जिनका उपचार चल रहा है. वहीं मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है.
जानकारी के अनुसार वैशाली नाम की बस पश्चिम बंगाल कोलकाता से बिहार की राजधानी पटना जा रही थी. घायल यात्रियों को भेजा इलाज के लिए SBMCH हजारीबाग भेजा गया है. हादसे का कारण सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य बताया जा रहा है. दरअसल, हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र इलाके में सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. इस कारण कई जगहों पर वैकल्पिक मार्गों यानी कच्ची सड़क के सहारे वाहन परिचालन होता है. माना जा रहा है कि इसी क्रम में बस वहां से गुजरने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण हुआ. कोहरे के कारण ड्राइवर को साफ नजर नहीं आया और बैलेंस बिगड़ गया. वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस डगमगाते हुए सड़क पर पलट गई. मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है. बस का नंबर (WB76A1548) है, जो कोलकाता का नंबर है.
घटना के बाद चीख पुकार मच गया. यात्रियों से भरी बस पलटने के सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची और राहत एवं बचाव कार्यों को शुरू कराया. वहीं हादसे में मृत लोगों की पहचान की जा रही है.

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान