देश की पहली 4K एनीमेटिड मूवी में सार्थक संदेश देता अप्पू

ऋषि तिवारी
आप आसानी से यकीन नहीं कर पाएंगे कि देश की पहली करीब नब्बे मिनट की 4 K एनीमेटिड फिल्म को बनाने में युवा फिल्म मेकर संजय रहेजा को एक दो नही करीब पांच साल लग गए, इस बीच कोविड संकट शामिल रहा तो हैदराबाद दिल्ली मुंबई के कुशल अनुभवी एनिमेशन स्पेशलिस्ट की करीब 350 सदस्यो की टीम लगी रही और अब जब यह छोटा सा प्यारा नन्हा हाथी अप्पू आपके सामने आया है तो इन सब की मेहनत और मेकर संजय रहेजा के जुनून को सैल्यूट तो बनता ही है।
इस शुक्रवार देश भर के करीब 200 से ज्यादा स्क्रीन में हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज हुई अप्पू ऐसी साफ सुथरी एक बेहतरीन संदेश देती फिल्म अप्पू को आप अपने सोनू मीनू के साथ देखने जाएंगे तो यकीन मानिए फिल्म को पूर्ण एंजॉय करने के साथ आप सभी पर्यावरण, वन्य जीव की रक्षा का सार्थक संदेश भी लेकर हॉल से बाहर निकलेंगे।

घने जंगल में अपने पिता और साथियों के साथ रह रहा हाथी का बच्चा अप्पू छोटा तो जरुर है लेकिन कम उम्र में ही उसने मुसीबतों का सामना करना और उन पर जीत हासिल करने की आर्ट सीख ली है सीख लिया है। कम उम्र में भी जोखिम लेना अप्पू को पसंद है। अचानक एक दिन जंगल में आई शिकारियों की टीम उसके अप्पू के पिता को पकड़ लेते हैं। अब अप्पू अपने दोस्त डोगी टाइगर के साथ अपने पापा की तलाश में निकल पकड़ता है साथ अप्पू का मकसद अपने समुदाय की रक्षा करना भी है। अप्पू को पता चलता है शिकारी गैंग उसके पापा को पकड़ कर पहाड़ के उस पार ले गए है अप्पू की यह खतरनाक तलाश जोखिम भरी है , इस तलाश में शिकारियों के गैंग के बॉस की नन्ही मिनी भी उसका साथ देती है।

ओवर ऑल इस फिल्म को सिंपल और बच्चो और मम्मी पापा की कसोटी पर खरी उतारने के लिए फिल्म के निर्माता संजय राहेजा ने फिल्म में दो गानों को बैकग्राउंड में रखा है जो स्टोरी का हिस्सा लगते है फिल्म का निर्देशन डायरेक्शन का जिम्मा प्रोसेनजीत गांगुली, अजय वेलू और अर्चिसमन कर ने किया है। मेकर इस फिल्म को अप्पू सीरीज की भारत की पहली 4K एनिमेटेड मूवी बता रहे है यानी अभी स्टोरी आगे बड़ेगी है रोमांचक घटनाओं से भरी कुछ ऐसी ही कहानी फिल्म अप्पू में नजर आने वाली है।

यह एनिमेंटेड मूवी 19 अप्रैल को रिलीज होगी। इसे संजय, सूरज और सुरेश राहेजा ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसके डायरेक्शन का जिम्मा प्रोसेनजीत गांगुली, अजय वेलू और अर्चिसमन कर ने उठाया है। इस मूवी का ट्रेलर हाल ही में आउट किया गया है। इसमें एक छोटे हाथी अप्पू की एक साहस भरी कहानी को बताया गया है। फिल्म की खास बात है कि यह अप्पू सीरीज की भारत की पहली 4K एनिमेटेड मूवी है। क्यों देखे अप्पू सीरीज की यह पहली फिल्म जंगली जानवरों और वनों के संरक्षण का अच्छा संदेश देती है। साथ ही हम सब को हमें घने जंगलों में रहने वाले जानवरों के दर्द का एहसास भी कराती है ।अप्पू हिंदी और अंग्रेजी में एकसाथ रिलीज हो।।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    ‘नीरजा एक नई पहचान’, ‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे…

    Continue reading
    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

     इमरान हाशमी को कई सालों से एक अदद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    • By TN15
    • August 26, 2026
    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!