मनोरंजन से भरपूर लाइव ऐक्शन फ़िल्म ‘लव यू शंकर’ का ट्रेलर जारी

ऋ​षि तिवारी
श्रेयस तलपड़े और तनीशा मुखर्जी स्टारर फ़िल्म ‘लव यू शंकर’ आस्था और भक्ति की दिलकश दास्तां बयां करती है एनिमेशन और वास्तविक किरदारों के अद्भुत संगम से बनी अनोखी फ़िल्म ‘लव यू शंकर’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज सोशल‌ मीडिया पर रिलीज़ कर दिया गया जिसे लोगों का काफ़ी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। पौराणिकता और आधुनिकता के मेल से बनी ‘लव यू शंकर’ धार्मिक आस्था, आपसी दोस्ती और रोमांच से भरपूर ऐसी मनोरंजक और जादुई कहानी को पेश करती है जिसे देखकर दर्शक पूरी तरह से मुग्ध हो जाएंगे।

ग़ौरतलब है कि ‘लव यू शंकर’ का निर्देशन राजीव एस. रूईया ने किया है, फ़िल्म की निर्माता हैं एसडी वर्ल्ड फ़िल्म्स प्रोडक्शन से संबंध रखने वाली सुनीता देसाई. फ़िल्म में श्रेयस तलपड़े, तनीशा मुखर्जी, अभिमन्यु सिंह, संजय मिश्रा, हेमंत पांडे और मन्न गांधी जैसे बेहतरीन कलाकार विविध तरह के रोचक किरदारों में दिखाई देंगे। ‘लव यू शंकर’ की कहानी का ताना-बाना बनारस जैसे पवित्र व आध्यात्मिक शहर के रूप में मान्यता रखने वाले बनारस की पृष्ठभूमि में बुना गया है। फ़िल्म की कहानी आठ साल के एक एक छोटे से बच्चे और विष्णु भगवान के अवतार माने‌ जाने वाले शिव के बाल स्वरूप के बीच बने अनूठे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फ़िल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक फ़िल्म है जिसका लुत्फ़ पूरे परिवार के साथ मिलकर उठाया जा सकता है।

बड़े पर्दे पर तरह तरह की भूमिकाओं को उम्दा तरीके से निभाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने ट्रेलर रिलीज़ के बाद कहा, “इस फ़िल्म में काम करना मेरे लिए एक बेहद ख़ुशनुमां अनुभव रहा। यह एक ऐसी फ़िल्म है जिसे देखकर आपका दिल ख़ुश हो जाएगा और आप दुनिया में होने वाले चमत्कारिक घटनाओं को नये नज़रिए से देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे. इस तरह की फ़िल्म सीधे दर्शकों के दिलों में उतरने का माद्दा रखती हैं जो हमारी फ़िल्म को और भी‌ ख़ास बनाती हैं। मुझे ‘लव यू शंकर’ जैसी बेहतरीन फ़िल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।”

एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान रखने वाली तनीषा मुखर्जी ने कहा, “मैं इस फ़िल्म का हिस्सा बनकर बेहद ख़ुश हूं. यह एक बेहद ख़ूबसूरत फ़िल्म है. यह एक ऐसी दास्तां बयां करती है जो सीधे तौर पर आपके दिल को छू जाएगी. यह फ़िल्म आपको जीवन में हरदम बड़ी सोच रखने की नसीहत भी देती है. ऐनिमेशन के रूप में पेश किये गये नन्हे शिव को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और उसकी हरकतें आपको ख़ूब गुदगुदाएंगी।”

‘लव यू शंकर’ के निदेशक राजीव एस. रूईया ने फ़िल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “लव यू शंकर’ बनाने का हमारा मक़सद लोगों के चेहरों पर‌ मुस्कान लाना और उन्हें भक्ति भाव से परिपूर्ण इस अनूठी कहानी के ज़रिए प्रेरित करना है। यह फ़िल्म दर्शकों को बनारस की दिव्य और जादुई यात्रा पर ले जाएगी। एक ऐसा सफ़र है जो आपके लिये एक यादगार सफ़र साबित होगा।”

फ़िल्म की निर्माता और एसडी वर्ल्ड फ़िल्म प्रोडक्शन की संस्थापक सुनीता देसाई ने फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर उत्सुकता जताते हुए कहा, “हम लव यूं शंकर को लोगों के सामने पेश करने के लिए बहुत ज़्यादा रोमांचित महसूस कर रहे हैं। हमें फ़िल्म की रिलीज़ के साथ साथ लोगों की प्रतिक्रिया का इंतज़ार कर रहे हैं। यह फ़िल्म यकीनन लोगों को काफ़ी पसंद आएगी।” उल्लेखनीय है कि ‘लव यू शंकर’ इसी साल 19 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस अनूठी फ़िल्म को हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज़ किया जाएगा।

  • Related Posts

    शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर?
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रणवीर सिंह की…

    Continue reading
    एकता कपूर बोलीं- बॉलीवुड को हिंदूफोबिया है, तिलक लगाती हूं, कलावा बांधती हूं तो कहते हैं सनकी और तांत्रिक 

    एकता कपूर ने रणवीर अल्‍लाहबादिया के पॉडकास्ट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस