दिल्ली में हुआ फ़िल्म “प्यार के दो नाम” का प्रोमोशनल इवेंट

ऋषि तिवारी
प्यार की एक नई परिभाषा प्रस्तुत करती फ़िल्म “प्यार के दो नाम” का एक प्रोमोशनल इवेंट गुरुवार को दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें फ़िल्म के प्रमुख कलाकार भव्या सचदेवा, अंकिता साहू, लेखक निर्देशक दानिश जावेद और निर्माता विजय गोयल मौजूद रहे। यहां टीम ने मीडिया से बातचीत की और फ़िल्म को देखने के लिए दर्शकों से अपील की।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस में फ़िल्मायी गई पहली फ़िल्म “प्यार के दो नाम” रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और दानिश जावेद द्वारा निर्देशित है। यह एक मॉडर्न डेज लव स्टोरी है जो एक नये सिरे से आज के युवाओं के प्यार को परिभाषित करेगी। फ़िल्म का टीजर काफी पसन्द किया जा रहा है।

इश्क़ सुभानअल्लाह, सूफियाना प्यार मेरा एवं सन्यासी मेरा नाम जैसे रोमांटिक धारावाहिक एवं फिल्मों के लेखक दानिश जावेद इस फ़िल्म के लेखक, निर्माता निर्देशक हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां नफरत नज़र आती है वहाँ यह फ़िल्म प्यार की एक नई बहार लेकर आएगी। यह फ़िल्म दुनिया के दो महान नेताओ के सिद्धांतों पर आधारित आज की प्रेम कहानी है। यह एक साफसुथरी पारिवारिक फ़िल्म है जो युवाओं को प्रेरित करेगी। फ़िल्म का संगीत बहुत ही रिच है। उर्दू के मशहूर शायर वसीम बरेलवी ने फ़िल्म के गाने लिखे हैं।”

फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ या ‘एक दूसरे के साथ’ टैग लाइन पर आधारित है। निर्माता विजय गोयल ने कहा कि फ़िल्म “प्यार के दो नाम” एक आधुनिक प्रेम कहानी है जो युवाओं के बीच में प्यार को लेकर नई सोच को बहुत ही भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत करती है।

फ़िल्म के टीज़र की शुरुआत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आयोजित एक पीस सेमिनार से होती है इसमें आर्यन खन्ना (भव्या सचदेवा) नेल्सन मंडेला और कायरा सिंह (अंकिता साहू) महात्मा गाँधी पर अपनी अपनी रिसर्च प्रस्तुत करते हैं। आर्यन खन्ना कहते हैं मैं उस ब्यूटी को ब्यूटी ही नहीं मानता जो आँखों को अट्रैक्ट ना करे। टीज़र के दूसरे संवाद में आर्यन खन्ना रोमांटिक संवाद में कहते हैं ‘मंडेला जी यह ट्रॉफी जीतेंगे, और मैं इस लड़की का दिल। इस पर कायरा सिंह बेहद ही सख़्त लहजे में कहती हैं कि मैं अजनबियों से बात नहीं करती। दोनों मुख्य कलाकारों की नोक झोंक के बीच में बैकग्राउंड में फ़िल्म का शीर्षक गीत सुनाई देता है।

रिलायंस एंटरटेनमेंट और जोकुलर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की फ़िल्म “प्यार के दो नाम” में मुख्य भूमिका में भव्या सचदेवा, अंकिता साहू के साथ कनिका गौतम, अचल टंकवाल, दीप्ति मिश्रा, नमिता लाल प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएँगे। फ़िल्म के निर्माता विजय गोयल और दानिश जावेद है, लेखक निर्देशक दानिश जावेद और सह निर्माता शहाब इलाहाबादी है। इस अनोखी लव स्टोरी का संगीत अंजन भट्टाचार्य और शब्बीर अहमद ने तैयार किया है और गीतों को दानिश जावेद और वसीम बरेलवी ने लिखा है। गीतों को जावेद अली, ऋतु पाठक, राजा हसन और स्वाति शर्मा ने गाया है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट के द्वारा ३ मई को “प्यार के दो नाम” देशभर के सिनेमागृहों में रिलीज होगी।

  • Related Posts

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल
    • TN15TN15
    • July 28, 2026

    सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर…

    Continue reading
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

    मुंबई। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की मेयर रितु…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप

    • By TN15
    • July 31, 2026
    बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप

    ‘आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं…’ यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

    • By TN15
    • July 31, 2026
    ‘आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं…’ यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ

    • By TN15
    • July 31, 2026
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ

    वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

    • By TN15
    • July 31, 2026
    वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

    ‘रामायण’ का ट्रेलर देख प्रियंका चतुर्वेदी ने माथा पीठ लिया, खराब VFX, कास्टिंग पर भी उठाए सवाल

    • By TN15
    • July 31, 2026
    ‘रामायण’ का ट्रेलर देख प्रियंका चतुर्वेदी ने माथा पीठ लिया, खराब VFX, कास्टिंग पर भी उठाए सवाल

    एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, ‘जब विपक्ष में था तो…’

    • By TN15
    • July 31, 2026
    एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, ‘जब विपक्ष में था तो…’