अखिल भारतीय किसान सभा ने गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर के समर्थन का किया ऐलान 

नोएडा। आज अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर इकाई ने चुनाव के मुद्दे पर अपनी मासिक बैठक में विस्तार से चर्चा की। सभी साथियों के विचार आने के बाद सभी ने सर्व सर्व सम्मति से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर के पूर्ण समर्थन का ऐलान किया। आज की मीटिंग के अध्यक्षता बाबा संतराम ने की। संचालन महासचिव जगबीर नंबरदार ने किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि देश में तानाशाही प्रवृत्तियां हावी हो गई हैं। आजादी के आंदोलन में सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी के बाद संविधान बना जिसमें अंग्रेज प्रजा को नागरिक होने का अधिकार मिला समानता का अधिकार, बोलने का अधिकार, जीवन जीने का अधिकार बुनियादी अधिकार संविधान से मिले हैं जो आज खतरे में है केंद्र सरकार विपक्ष को खत्म करना चाहती है सरकार के विरोध में आवाज उठा रहे लोगों को जेल में यूपीए, पीएमएलए कानून का इस्तेमाल कर नाजायज हिरासत में रख रही है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का डर दिखाकर सभी कंपनियों से चंदा वसूली कर रही है। कुछ बड़ी कंपनियां से बड़ी मात्रा में चंदा खाकर लाखों के ठेके उन्हें दे रही है वीर सिंह नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि चंदे का धंधा सबके सामने है बुद्धिजीवी पत्रकार प्रोफेसर जिन्होंने भी केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है वह सब आज जेल में है यूएपीए कानून में 2019 में संशोधन कर जमानत नहीं देने के प्रावधान किए गए हैं. इसी तरह के प्रावधान पीएमएलए एक्ट में किए गए हैं जिससे कि अनंत काल तक सरकार विरोधी लोगों को जेल में रख सके बाकी लोगों को खौफ में लाया जा सके और देश में तानाशाही कायम कर सकें। किसान सभा के उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की जमीनों पर कॉर्पोरेट के हवाले करने के उद्देश्य से भाजपा सरकार ने तीन काले कानून लेकर आई जिसका विरोध करते हुए 700 से अधिक किसान शहीद हो गए किसानों के रास्ते में कांटे बिछाए गए किसानों के पक्ष के भूमि अधिग्रहण कानून को चार बार बदलने की कोशिश की गई। गौतम बुद्ध नगर में किसानों के एक भी मुद्दे को भाजपा ने हल नहीं किया है भाजपा के सांसद और विधायक कभी भी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं रहे कई महीने किसान सभा के नेतृत्व में चले आंदोलन में किसानों ने बारिश में ठंड और गर्मी में धरना प्रदर्शन किया भाजपा का एक भी नेता किसानों के समर्थन में नहीं आया भाजपा के नेतृत्व में किसानों का दमन करते हुए  फर्जी मुकदमे किसानो की आवाज को दबाने के मकसद से दर्ज किए गए। आज सर्वसम्मति से किसान सभा ने प्रस्ताव पास किया है कि भाजपा हराओ संविधान बचाओ देश बचाओ । किसान सभा गौतम बुद्ध नगर इकाई ने नारा दिया है कि 10 परसेंट प्लाट नहीं तो वोट नहीं। गौतम बुध नगर में किसान सभा के आंदोलन में इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों ने जोरदार तरीके से आंदोलन का समर्थन किया था इसलिए किसान सभा सर्वसम्मति से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान करती है। आज की मीटिंग में विचार प्रकट करने वालों में शिशांत भाटी अजब सिंह भाटी सुरेश यादव चंद्रमल प्रधान देशराज राणा सोनू सैन पप्पू ठेकेदार मनवीर भाटी खानपुर अशोक भाटी बाबा संतराम अजय पाल भाटी, नितिन चौहान फिरे नागर राकेश चौहान सुशील सुनपुरा विजय यादव ओमपाल पंडित जी भीम सिंह जी राहुल भाटी, निशांत रावल भोजराज रावल, गुरप्रीत एडवोकेट सचिन एडवोकेट संदीप भाटी  मुकेश खेड़ी एवं सैकड़ो साथी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए