श्रीराम फाइनेंस ने अलग-अलग अवधि के लिए एफडी दरें बढ़ाईं

 अब सालाना ब्याज अधिकतम 9.40% तक मिलेगा, 9 अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगी नई जमा दरें
 वरिष्ठ नागरिकों को अब 0.5% ज्यादा ब्याज मिलेगा।
महिला जमाकर्ताओं को मिलेगा सालाना 0.1% तक अतिरिक्त ब्याज

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े रिटेल एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (एसएफएल) ने अपनी सावधि जमा योजनाओं में 0.05% से लेकर0.20% तक की बढ़ोतरी की है। परिवर्तित दरें 9 अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगी। 60 या इससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को नई जमा लेने या पहले से चल रही जमा योजना के नवीनीकरण पर 0.50% तक अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगा। अगर जमाकर्ता महिला हैं तो वह भी सामान्य जमाकर्ताओं की तुलना में 0.10% तक ज्यादा ब्याज पाएंगी। एसएफएल ने सभी प्रकार की जमा योजनाओं के नवीनीकरण पर 0.25% अतिरिक्त ब्याज देने की घोषणा की है। एसएफएल के सारे एफडी को आईसीआरए द्वारा (ICRA) AA+ (स्थिर) रेटिंग, जबकि इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की तरफ से “IND AA+/ स्थिर’रेटिंग मिली है। एसएफएल में न्यूनतम 5,000 रुपए की राशि के साथ एफडी कराई जा सकती है। इसमें 1-1 हजार करके राशि बढ़ाई जा सकती है। संचयी जमा योजना के तहत जमा में परिपक्वता राशि का नवीनीकरण किया जाता है।

गैर संचयी जमा योजनाओं में एसएफएल को सालाना 7.85% से 8.80% तक का ब्याज मिलता है। यहां जमा अवधि 12 माह से लेकर 60 माह तक होती है। जमाकर्ता की कुल प्राप्ति (यील्ड) इन्हीं अवधि के आधार पर 7.85% से लेकर 10.50% तक हो सकती है। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष उमेश रेवानकर ने कहा, हमने जमा दरों की एक आकर्षक रेंज उपलब्ध कराने के लिए ही अपनी दरों में यह बदलाव किया है। इस बदलाव से न सिर्फ जमाकर्ताओं को अपना पैसा बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें अपने जमा धन की समग्र लागत को बैलेंस करने और उससे उपलब्ध बेहतर लाभ लेने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    अगले 15 दिन में इस्तीफे के अल्टीमेटम के…

    Continue reading
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?