बजरंग दल वर्कर की हत्या के बाद शिमोगा में बिगड़े हालात, किसी का फूंका गोदाम तो किसी की गाड़ी 

द न्यूज 15 

बेंगलुरु । कर्नाटक के शिमोगा में बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव का माहौल बन गया है। यहां की सड़कों पर सुरक्षा बलों से भरी गाड़ियां गश्त कर रही हैं। सोमवार को शहर में कई जगहों पर हिंसा हुई और बड़ी संख्या में गाड़ियों को आग लगा दी गई। दरअसल रविवार रात यहां 23 साल के बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। लोगों को कहना है कि वह  हिजाब का विरोधी था और उसने सोशल मीडिया पर हिजाब के विरोध में एक पोस्ट लिखी थी, जिसके बाद एक विशेष समुदाय में उसके खिलाफ गुस्सा था।
सोमवार को शहर में कई जगहों पर पत्थरबाजी भी हुई। आज सुबह लोग अपने घरों के बाहर से पत्थर हटाते नजर आए। यहां के लोगों में भी डर हैं। उनका कहना है कि 24 घंटे चारों तर पुलिस वालों की गाड़ियां ही दिखाई देती हैं। इसके अलावा भीड़ कभी भी आकर हिंसा कर सकती है। उनकी गाड़ियों को जला सकती है। यहां के एक निवासी ने कहा, ‘लोग वाहनों को आग लगा देते हैं इसलिए हम गाड़ियां बाहर नहीं छोड़ते।’ सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जब हर्षा का शव घर लाया गया तब भी बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने धारा 144 लगाई हुई थी। यहां के निवासी 59 साल के असलम पाशा ने कहा, ‘मेरा यहां 2003 से गोदाम है। राजनेता और श्री राम सेना के चीफ ऐसे बयान देते हैं जिससे  हिंसा भड़कती है और हमें उसको भोगना पड़ता है।’
पाशा यह बात कह रहे थे तभी आसपास के लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि उनके गोदाम के बाहर रखे पत्थरों से ही हमला किया गया। उन पत्थरों को अंदर रखवा देना चाहिए। इन पत्थरों से लोग घरों को तबाह कर देते हैं। पाशा ने कहा, क्या मुझे सपना आया था कि ऐसा कुछ होने वाला है।
हर्षा के घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर में उनका बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है जिसमें ब्रेकेट में नाम के साथ ‘हिंदू’ भी लिखा गया है। शिमोगा में आरएफ के जवान तैनात हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी गश्त करता रहता है। सोशल मीडिया पर तैर रहे वीडियो आक्रोश को बढ़ाने का काम करते हैं। वहीं एक शख्स ने कहा, अब यहां सब शांत है।

Related Posts

लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व…

Continue reading
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

कानपुर नगर पुलिस ने महज चार दिनों में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

MP Rajya Sabha Election : BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, ‘हमारे सभी विधायक…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
MP Rajya Sabha Election : BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, ‘हमारे सभी विधायक…’

Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

  • By TN15
  • June 8, 2026
Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद ‘चींटी जनता पार्टी’, BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन

  • By TN15
  • June 8, 2026
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद ‘चींटी जनता पार्टी’, BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन

शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप!

  • By TN15
  • June 8, 2026
शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप!