जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सांझा जिम्मेदारी : योगेन्द्र राणा

करनाल, (विसु)। असंध विधायक योगेंद्र राणा की अध्यक्षता में नगर पालिका असंध में विकास एवं जनकल्याण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता असंध विधायक योगेंद्र राणा ने की।
इस बैठक में नगरपालिका की नव-निर्वाचित चेयरपर्सन सुनीता अरड़ाना एवं नगर पालिका के सभी अधिकारीगण, कर्मचारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
बैठक में असंध क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट्स, शहर में बिजली की व्यवस्था, पार्कों की साफ सफाई, सहित जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर विधायक योगेंद्र राणा ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि “हम सबकी साझा जिम्मेदारी है कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। क्षेत्र का विकास समर्पित एवं एकजुट प्रयासों से ही संभव है।”
इस अवसर पर नव-निर्वाचित चेयर पर्सन सुनीता अरड़ाना ने भी अपने विचार रखे और नगर पालिका की ओर से सभी विकास कार्यों को गंभीरता एवं प्राथमिकता से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि नागरिकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।

  • Related Posts

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    रीवा । किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!