ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा रविवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों शातिर चोरों से 10 बाइकें भी बरामद हुई हैं, जोकि चोरी की बाइक हैं। बताया जा रहा है कि यह तीनों शातिर राह चलते लोगों को चोरी की बाइके बेच देते थे।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सर्विलांस टीम द्वारा जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिलकर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अंकित (24 साल) पुत्र अरुण निवासी, मोनू (26 साल) पुत्र राजेन्द्र सिंह (32 साल) और धर्मेन्द्र पुत्र नत्थुलाल के तौर पर हुई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि इन तीनों अभियुक्तों की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें सूरजपुर के सामने तिराहा पुराना कासना रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। ये पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस द्वारा बताया गया है कि ये तीनों ही शातिर किस्म के चोर हैं।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पूछताछ करके पुलिस ने छापेमारी की, तो पुलिस को चोरी की 10 बाइकें भी बरामद हुई हैं। साथ ही दो अवैध चाकू भी अभियुक्तों के पास से मिले हैं। पुलिस द्वारा बताया गया है कि बरामद मोटर साइकिल में तीन मोटर साइकिल थाना सूरजपुर से संबंधित हैं। साथ ही अन्य बरामद 7 मोटर साइकिल के आस-पास के थाना क्षेत्रों से संबंधित होने की बात कही जा रही है। जिसके चलते पुलिस ने बाइक नंबरों के साथ ही अन्य थानों में सूचना दे दी है।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया