घरों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़, गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। घरों में चोरी करने वाला एक शातिर बदमाश रविवार सुबह हुए मुठभेड़ के दौरान थाना फेस-2 पुलिस की गोली का शिकार हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार बदमाश शातिर किस्म का मोबाइल चोर है। यह घरों में रात के समय चोरी करने के लिए कुख्यात है। बदमाश के पास से चोरी के 12 मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस इसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान सोनू पुत्र पप्पू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 नोएडा पुलिस आज सुबह को दादरी मेन रोड की तरफ चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया किन्तु वह नहीं रुका और मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए पुस्ता रोड की तरफ भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस द्वारा शक होने पर मोटरसाइकिल का पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार द्वारा आपने आपको घिरता हुआ देखकर मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

एडिशनल डीसीपी नहीं बताया कि घायल बदमाश सोनू शातिर किस्म का मोबाइल चोर है, जो घूम-फिर कर एनसीआर क्षेत्र में रात में मकान के कमरे खुले देखकर कमरों, छत व अन्य जगह पर सोते हुए लोगों के मोबाइल फोन समेत कीमती सामान चोरी करता है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश के अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली है। उनकी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत