न्यू अशोक नगर में नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के बीच अब सिर्फ एक बार होगी चेकिंग

नई दिल्ली। कई बार होने वाली सिक्योरिटी जांच के कारण यात्रा में अतिरिक्त समय लगता है।  यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है, जिससे कई लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विकल्प चुनने से कतराते हैं। सिंगल पॉइंट सिक्योरिटी चेकिंग इस समस्या का समाधान करते हुए यात्रा के समय को कम करेगी और इंटरचेंज को निर्बाध बनाएगी।
अशोक नगर में नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के बीच यात्रियों के लिए एकल सुरक्षा जांच की सुविधा शुरू की गई है। इस व्यवस्था से इंटरचेंज करते समय यात्रियों को केवल एक बार सुरक्षा जांच से गुजरना होगा, जिससे समय की बचत होगी। इंटरचेंज फुट ओवर ब्रिज और मेट्रो स्टेशन गेट नंबर दो पर नया सुरक्षा चेकपॉइंट स्थापित किया गया है। क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
सिंगल पॉइंट सिक्योरिटी चेकिंग सुविधा की शुरुआत के बाद अब न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन और दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन के न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के बीच इंटरचेंज करने वाले यात्रियों को केवल एक बार ही सिक्योरिटी स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। दिल्ली मेट्रो के यात्री जो नमो भारत के माध्यम से मेरठ की ओर यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें इंटरचेंज के दौरान दोबारा सुरक्षा जांच से नहीं गुजरना पड़ेगा। इसी प्रकार, नमो भारत के यात्रियों को नोएडा की ओर मेट्रो में यात्रा करने के लिए मेट्रो स्टेशन पर पुनः सिक्योरिटी चेक की आवश्यकता नहीं होगी।

इस सुविधा को दोनों स्टेशनों को जोड़ने वाले इंटरचेंज फुट ओवर ब्रिज (FOB) और मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर- 2 पर एक नए सिक्योरिटी चेकपॉइंट की स्थापना द्वारा संभव बनाया गया है। यह व्यवस्था दैनिक यात्रियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि इससे पीक आवर्स में लगने वाली लंबी कतारों और अनावश्यक देरी से राहत मिलेगी।

कई बार होने वाली सिक्योरिटी जांच के कारण यात्रा में अतिरिक्त समय लगता है और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है, जिससे कई लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विकल्प चुनने से कतराते हैं. सिंगल पॉइंट सिक्योरिटी चेकिंग इस समस्या का समाधान करते हुए यात्रा के समय को कम करेगी और इंटरचेंज को निर्बाध बनाएगी। गति और समयबद्धता नमो भारत की प्रमुख विशेषताओं में से एक है, जो दिल्ली– मेरठ की यात्रा को एक घंटे से भी कम समय में संभव बनाता है. यह पहल इस अनुभव को और बेहतर बनाएगी।
यह पहल शहरी परिवहन प्रणालियों के आधुनिक बनती व्यवस्था को दर्शाता है, जिसमें यात्रियों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। इंटरचेंज सुविधाओं को सरल बनाकर, यह पहल पब्लिक ट्रांसपोर्ट को रोज़मर्रा की यात्रा के लिए अधिक आकर्षक और व्यावहारिक विकल्प बनाती है।
गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन एक घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में, शहर के प्रमुख बस टर्मिनल के पास स्थित है और आसपास के प्रमुख रिहायशी, व्यावसायिक और शैक्षणिक क्षेत्रों को सेवा प्रदान करता है। ऐसे में यहां निर्बाध इंटरचेंज की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह पहल एनसीआरटीसी की उस समग्र दूरगामी रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों के लिए पूरी यात्रा को सरल, सुगम और निर्बाध बनाना है। इसी क्रम में, दिल्ली मेट्रो के साथ इंटीग्रेटेड QR टिकटिंग व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है, जिससे यात्री दोनों में से किसी भी परिवहन माध्यम के मोबाइल एप्लिकेशन के द्वारा दोनों के टिकट बुक सकते हैं, जिससे बार-बार कतारों में खड़े होने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है
ये सभी प्रयास नमो भारत परियोजना के मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन विशेषता को मजबूती प्रदान करते हैं। ऐसी पहलें न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाती हैं, बल्कि लोगों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जैसे-जैसे शहरी परिवहन नेटवर्क का विस्तार हो रहा है, इस तरह का एकीकृत, यात्री-केंद्रित और भविष्य की तेज़, सरल और भरोसेमंद मोबिलिटी सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

  • Related Posts

    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार (20 जून)…

    Continue reading
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हिंसक झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हिंसक झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    • By TN15
    • June 20, 2026
    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

    • By TN15
    • June 20, 2026
    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 20, 2026
     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं