कांग्रेस का “मनरेगा बचाओ संग्राम” किया जाएगा तेज!

महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून पर हमले के खिलाफ एक प्रेस वार्ता का आयोजन पार्टी कार्यालय सैक्टर 52 में किया गया। प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि आज से कांग्रेस का “मनरेगा बचाओ संग्राम” तेज किया जाएगा। आज दोपहर 11.30 बजे से सैक्टर 137 स्थित गांधी प्रतिमा पर एकदिवसीय अनशन रखा जायेगा तथा 29 जनवरी तक नोएडा के गांवों में जन-जागरूकता बैठकें आयोजित की जाएंगी।

प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और ग्राम रोजगार गारंटी कानून को लगातार कमजोर किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

प्रेस को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए रोजगार, सम्मान और जीवन-यापन का मजबूत सहारा है। लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा का बजट लगातार घटाया जा रहा है, मजदूरी का समय पर भुगतान नहीं हो रहा, जॉब कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं और काम की मांग के बावजूद रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। यह सीधे-सीधे संविधान और कानून की भावना के खिलाफ है।

प्रेस वार्ता में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि एक कानूनी अधिकार है, जिसे भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून की मूल भावना“काम की मांग पर काम” को पूरी तरह कुचला जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट पैदा हो रहा है।

प्रेस वार्ता में महानगर कांग्रेस कमेटी ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा मीडिया के सामने रखी। बताया गया कि आज सैक्टर 137 स्थित गांधी प्रतिमा पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण अनशन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता, मजदूर, किसान व आम नागरिक भाग लेंगे। इसके साथ ही 12 से 29 जनवरी तक नोएडा के गांवों अधिकतर ग्राम पंचायतों में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत बैठकें आयोजित की जाएगी, जिनमें ग्रामीणों व मनरेगा के लाभार्थियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाई जाएगी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि जब तक मनरेगा को पूरी मजबूती से लागू नहीं किया जाता, बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होता और मजदूरों के अधिकार सुरक्षित नहीं होते, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर पंचायत तक संघर्ष जारी रखेगी। प्रेस वार्ता के माध्यम से MNREGA बचाओ जिला कॉर्डिनेटर दिनेश अवाना ने आम जनता, मजदूर संगठनों, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कानून को बचाने के लिए एकजुट हों।

प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव एवं हापुड़ प्रभारी पुरुषोत्तम नागर, पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, अल्प संख्यक राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद खान, राजकुमार भारती, राहुल पांडेय, रामकुमार शर्मा, गौरव अधाना, अरुण प्रधान सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही…

    Continue reading
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

     घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?