बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर-24 व साईबर सैल नोएडा की संयुक्त टीम ने एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की लैप्स बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक गैंग में शामिल युवती समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीमा धारकों को मोटा डिस्काउंट देने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न कम्पनियों के 16 मोबाईल फोन व 3 बण्डल बीमा पॉलिसी के कागजात सहित अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना सेक्टर-24 व साईबर सैल नोएडा की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 11 के एफ-ब्लॉक से पंकज कुमार सिंह पुत्र दीपक सिंह निवासी जैतपुर दिल्ली उम्र 28 वर्ष, कुशाग्रा पांडे पुत्री कमलेश कुमार पांडे निवासी सेक्टर 34 नोएडा उम्र 24 वर्ष, राजपाल सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र 30 वर्ष, राहुल यादव पुत्र लक्ष्मी यादव निवासी दिल्ली उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 16 मोबाइल फोन, तीन बंडल बीमा पॉलिसियों के कागजात आदि बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग बीमा पॉलिसियों की संपूर्ण जानकारी के कागजात गोपनीय रूप से प्राप्त कर बीमा पॉलिसी धारकों को फोन करते हैं, तथा लैप्स पॉलिसी को रिन्यू कराने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम ठग लेते हैं। ये लोग ग्राहकों द्वारा दी गई रकम को अपने खाते में ट्रांसफर करवा लेते हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि एनसीआर में इस तरह के कई कॉल सेंटर चल रहे हैं। इस प्रकार के अपराध को करने के लिये वे दूर-दराज के क्षेत्र महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडू आदि राज्यों के लोगों के साथ कॉल कर उन्हे झाँसे में लेकर पैसा अपने खुलवाये गये खातो में ट्रांसफर कराते थे और इस कार्य को करने के लिये अलग-अलग जगहों पर किराये पर स्पेस लेकर फर्जी कॉल सेन्टर चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस तरह के अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट