नोएडा में एक साथ 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

ऋषि तिवारी
नोएडा। कहते हैं, जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती है और धरती पर विवाह के बंधन में परिवर्तित होती है। यह कहावत मंगलवार को नोएडा में चरितार्थ हुई। जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में एक साथ 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नवयुवक मित्र मंडल, नोएडा की अगुवाई में इस सामुहिक विवाह में नोएडा के हजारों लोग गवाह बने।
इस समारोह में पूर्व विधायक व पूर्व महिला अध्यक्षा श्रीमती बिमला बाथम, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग शामिल होकर वर-वधुओं को अपनी शुभकामनाएं दी।

नव युवक मित्रमंडल, नोएडा के सौजन्य से सेक्टर 19 स्थित बारात घर में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष – विकास अग्रवाल, सचिव – दीपक गोयल व सुमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष – मनीष बंसल व चिंकू गुप्ता, रितिक गोयल – कमेटी मेम्बर का अथक प्रयास सराहनीय रहा, जिसके प्रतिफल निर्धन परिवार के 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंध सके। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम 13 दूल्हों को सेक्टर 19 के सनातन धर्म मंदिर से वैधानिक तरीके से सुसज्जित रथ पर सवार कर बैंड बाजों के साथ बारात घर सेक्टर 19 पर पहुंचा, जहां शहर के पहले से मौजूद गणमान्य लोगों द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्यता पूर्वक स्वागत किया गया। इसके पश्चात वर-वधुओं ने एक दूसरे के गले में जयमाला डालकर एक दूजे का साथी होना स्वीकार किया।

नवयुवक मित्र मंडल, नोएडा ने इस मौके पर वर-वधुओं के लिए 84 प्रकार के उपहार की व्यवस्था की थी, जिसमें बेड, आलमारी, कूलर, डिनर सेट, सिलाई मशीन, साड़ी, पैंट- शर्ट, सूटकेश, चूल्हा-सिलेंडर, कुकर-कड़ाही, मंगलसूत्र, पायल, चुटकी, कोका, गद्दा, तकिया, बाल्टी सहित अन्य घरेलू सामान और वधुओं के लिए श्रृंगार के सामान शामिल रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र