कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालय में नामांकन के लिए 121 सीट है निर्धारित

वर्ग छह और नौ का परीक्षा से तो वर्ग एक की लाॅटरी से होगा नामांकन

वर्ग एक में नामांकन के लिए 509 छात्राओं द्वारा किया गया है आवेदन

 राजगीर। कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अंबेडकर प्लस टू अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय, राजगीर में वर्ग एक में छात्राओं का नामांकन लॉटरी सिस्टम से लिया जाएगा, जबकि छठी कक्षा और अति पिछड़ा वर्ग की छठी और नवमी कक्षा के छात्राओं का नामांकन परीक्षा परिणाम के आधार पर लिया जाएगा। जिन छात्राओं की परीक्षा हुई है, उन्हें कम से कम 60 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव रंजन से मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय में वर्ग एक में 40 छात्राओं का नामांकन होना है। यहां नामांकन के लिए विद्यालय में निर्धारित सीट से कई गुना अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। 40 सीट पर नामांकन के लिए कुल 509 आवेदन विद्यालय को प्राप्त हुआ है। सात मार्च को वर्ग एक की छात्राओं का नामांकन होना है।

नामांकन की प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी सिस्टम में पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए और लाॅटरी के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर कुमार ओमकेश्वर को नोडल पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में लॉटरी निकाली जायेगी। पहले जिन 40 छात्राओं के लाॅटरी निकलेंगे उन्हीं का नामांकन वर्ग एक में सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में वर्ग में छह में मात्र एक पद रिक्त है।

इस रिक्ति के विरुद्ध 169 आवेदन विद्यालय को प्राप्त हुआ है। वर्ग छह में नामांकन के लिए दो मार्च को जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन किया गया था। वर्ग छह में एक सीट पर नामांकन परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर लिया जाएगा। संपन्न परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन पटना में विभागीय स्तर पर करायी जा रही है।जिस छात्रा का परीक्षा परिणाम में सर्वाधिक अंक होगा। उन्हीं का नामांकन लिया जायेगा। इसी प्रकार अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए वर्ग छह में कुल 40 सीट पर नामांकन होना है।

40 सीट पर नामांकन के लिए कुल 57 आवेदन विद्यालय में प्राप्त हुआ है। अति पिछड़ा वर्ग विद्यालय के नवमी कक्षा में भी नामांकन होना है। इस कक्षा में कुल 40 सीट पर नामांकन होना है। लेकिन 40 के लिए केवल 10 आवेदन विद्यालय को प्राप्त हुआ है। जिन छात्राओं का आवेदन नवमी कक्षा के लिए प्राप्त हुआ है। उनकी परीक्षा भी दो मार्च को जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में लिया गया है। उम्मीद है कि नवमी कक्षा में सभी छात्राओं का नामांकन हो जायेगा। लेकिन विभागीय निर्देशानुसार परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं को नामांकन के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। ऐसे इससे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को नामांकन में प्राथमिकता दी जायेगी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई