प्रखण्ड सहित 20 जगहों पर बनेंगे प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड

राजगीर। मंगलवार से राजगीर प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 जगहों पर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसकी सभी आवश्यक तैयारियां आपूर्ति विभाग द्वारा की गई है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार राजगीर नगर परिषद के पुराने केवल 19 वार्डों की सूची उन्हें प्राप्त हुई थी। उसके अनुसार शहरी क्षेत्र के केवल वार्ड नंबर 17 के तुलसी गली में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम 2 मार्च को किया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के 12 जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले दिन राजगीर प्रखंड में 70 पीडीएस दुकान है।
पहले दिन शनिवार को 2100 बीपीएल परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। सोमवार को 600 से अधिक बीपीएल परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी के स्तर से नई सूची और ऑपरेटर दोनों उपलब्ध कराया गया है। मंगलवार से प्रखंड के 20 जगहों पर आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जाएगा। प्रखंड कार्यालय में भी आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है।

सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर दुकानदारों द्वारा बताया जाएगा की उनका आयुष्मान कार्ड कहां और किस स्थान पर बनेगा। एमओ के अनुसार प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, पंचायती राज कार्यालय के सभी ऑपरेटर को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाया गया है। उनके द्वारा मंगलवार से कार्य आरंभ किया जाएगा। सभी जगहों पर प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाया जायेगा। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभुकों को अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार