बिहार के मधुबनी जिला मछली उत्पादन के क्षेत्र में अव्वल : डा. एमएस कुंडू

सुभाष चंद्र कुमार

समस्तीपुर। समस्तीपुर पूसा डा राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के संचार केंद्र में मछलियों की बीमारी के निदान एवं आधुनिक तकनीक विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ.एमएस कुंडू ने कहा कि मछली उत्पादन के क्षेत्र में मधुबनी जिला में सबसे अधिक उत्पादन हो रहा है। जबकि सबसे अंतिम पायदान पर बिहार के जहानाबाद जिला है। मछली उत्पादन के क्षेत्र में देश सहित खासकर राज्यों की बात करें तो बिहार काफी तेजी से बढ़ रहा है। मछली तालाबों के अंदर तनाव में रहती है तो सामान्यरूप से देखा जा रहा है कि उत्पादन दर में भारी गिरावट दर्ज होती है। जिससे लागत दर में वृद्धि हो जाती है। मत्स्यपालकों की आमदनी घट जाती है। इसके साथ ही इसके उत्पादन, बिमारी, रखरखाव, भंडारण व मार्केटिंग के क्षेत्र में नई चुनौतियां भी लगातार सामने आ रही हैै। जरूरत है इसके तकनीकी ज्ञान लेकर स्वयं के साथ अन्य मछली पालको के बीच इसे प्रसारित करने की। जिससे देश स्तर पर आर्थिक समृद्धि में वे भी भागीदारी बढ़ा सके। प्रतिभागियों के रूप में राज्य के पांच जिलो से आये किसान सहित बीटीएम-एटीएम प्रशिक्षुओ प्रशिक्षण सत्र में भाग ले रहे है। मत्स्यकी महाविद्यालय, ढ़ोली के सहायक प्राध्यापक डाॅ.आरके ब्रहमचारी ने कहा कि राज्य में मांग के अनुरूप मछली की उत्पादकता में काफी बढ़ोतरी हुई है। जरूरत है इसे और गति देने के साथ उसकी समस्याओं व मार्केटिंग चेन को और सशक्त करने की। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार मछली पालन व इससे जुड़े कार्यो को लेकर कई योजनाएं चला रही है। इसका लाभ लेने की जरूरत है। इसमें विवि हरसंभव सहयोग को लेकर प्रयासरत है। संचालन करते हुए उपनिदेशक प्रसार डाॅ.अनुपमा कुमारी ने कहा कि मछली की बिमारियों से उसकी उत्पादकता भी प्रभावित होती है। जिससे मछली उत्पादको को उसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। समारोह की शुरूआत विवि कुलगीत व दीप प्रज्जवलित कर की गई। मौके पर सूरज कुमार सहित सभी कर्मी मौजूद थे।

  • Related Posts

    पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में…

    Continue reading
    पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
    • TN15TN15
    • July 22, 2026

    प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी सहित विपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की मज़बूरी!

    • By TN15
    • July 27, 2026
    सोनम वांगचुक की मज़बूरी!

    CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

    • By TN15
    • July 25, 2026
    CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

    • By TN15
    • July 25, 2026
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

    ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

    • By TN15
    • July 25, 2026
    ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

    NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • July 25, 2026
    NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

    • By TN15
    • July 25, 2026
    जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें