मोहन गार्डन में कांग्रेस मुकेश शर्मा का सार्वजनिक सेवाओं के विकास पर ध्यान

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली जिले उत्तम नगर विधानसभा सीट दिल्ली की एक महत्वपूर्ण विधानसभा है, इसमें विभिन्न जाति, धर्म और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमियों से लोग रहते हैं। उत्तम नगर का नाम दिल्ली के प्रमुख आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में से एक है। कांग्रेस की तरफ से मुकेश शर्मा इस बार मुकाबले में हैं और मुकेश शर्मा दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक है। शीला दीक्षित के समय उनका सीएम का करीबी नेता माना जाता था। वह उत्तम नगर सीट से विधायक रह चुके हैं।

 

सार्वजनिक सेवाओं के विकास पर निरंतर ध्यान

 

बता दे कि पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर के मोहन गार्डन के क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सार्वजनिक सेवाओं के विकास पर निरंतर ध्यान देने को है इस पर यहां के एस. एक्सटेंशन मोहन गार्डन प्रधान राकेश सिंह राना, एक्स एमएलए मुकेश शर्मा, उत्तर प्रदेश बिहार विकास समिति के अध्यक्ष अवेधश तिवारी, मोनू, अनिल मेहता, राजू, सरदार जसविदर सिंह, नूर खान और हेनरी जॉर्ज रिकू कालिया कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे है। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तेज राजनीतिक सरगर्मियों के बीच आज उत्तम नगर विधानसभा में एक नया राजनीतिक प्रयोग हुआ। मोहन गार्डन पीपल चौक के पास आयोजित ऐतिहासिक महापंचायत में आम लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तम नगर क्षेत्र से 4 बार के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा को चुनने का सर्वसम्मति से फैसला लिया। महापंचायत में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

 

आपकी बार कांग्रेस सरकार

 

मुकेश शर्मा ने यह भी कहा कि जनता 2013 के बाद सांसद निधि, विधायक निधि और पार्षद निधि का भी हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह पता चल जाए कि ये फंड कहां खर्च हुए हैं तो ये लोग मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह उस भरोसे को टूटने नहीं देंगे और एक बार फिर उत्तम नगर को 2013 वाला क्षेत्र बनाएंगे और यहां विकास और शांति लाऐगे। उन्होंने खुलासा किया कि करीब 1200 लोगों के सर्वे में 70 फीसदी लोगों का मानना ​​है कि इस बार पार्टियों के नारे नहीं बल्कि काम करने वाले और नारे लगाने वाले जीतेंगे।

मुकेश शर्मा नवादा वार्ड एवं मोहन गार्डन वार्ड में पदयात्रा

बता दे कि पिछले 18 दिनों से मुकेश शर्मा उत्तम नगर विधानसभा के नवादा वार्ड एवं मोहन गार्डन वार्ड में पदयात्रा कर रहे है तथा क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों में पैदा हुई नारकीय स्थिति का मुद्दा उठाकर जनता से रूबरू हुए है। बता दे कि 2013 के बाद दो बार भाजपा विधायक रहे और दो साल से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं और वर्तमान में चारों पार्षद आम आदमी पार्टी के होने के बावजूद पूरा इलाका नारकीय स्थिति में है, सीवर भरे पड़े हैं, सड़कें टूटी हुई हैं और जो सड़कें ठीक हैं, वे सब मुकेश शर्मा के समय बनी हैं। एक भी नया सरकारी स्कूल नहीं खुला। मोहन गार्डन में स्वीकृत सरकारी अस्पताल रद्द कर दिया गया। यूजीआर में पानी कम हो गया है। पीने का गंदा पानी, वृद्धावस्था पेंशन बंद, नए राशन कार्ड न बनना, द्वारका मोड़, उत्तम नगर में ट्रैफिक जाम से राहत न मिलना। इस इलाके में बड़ा राजनीतिक मुद्दा है।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…