नोएडा में तीन हाईटेक बदमाश गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना फेज-3 नोएडा में पुलिस ने मोबाइल फोन टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और इन बदमाशों की वजह से नोएडा में कभी-कभी लाखों लोगों के मोबाइल फोन से नेटवर्क गुम हो जाया करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन टावरों से चोरी किए कीमती उपकरण बरामद किए हैं।

डीसीपी सुनीति ने बताया है कि बुधवार रात थाना फेज-3 पुलिस ने सेक्टर 71 के पास से ईको कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरफराज उर्फ नेता निवासी थाना लोहियानगर जिला मेरठ, मोनिश निवासी समर गार्डन हरि मस्जिद मेरठ और संदीप निवासी श्रीगोंडा अहमद नगर थाना अहमद नगर महाराष्ट्र के रूप में हुई है। इनके पास से एनसीआर में लगे विभिन्न मोबाइल फोन टावरों से चोरी किए गए 13 सप्लाई कार्ड, 6 बड़े कार्ड, 64 छोटे कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त मारुति इको वैन बरामद की गई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी का कहना है कि पूछताछ में बदमाशों ने एनसीआर में लगे मोबाइल फोन टावरों से दर्जनों चोरियां करना स्वीकार किया है। आरोपी मोबाइल टावरों से चोरी किए कीमती उपकरणों को बाजारों में बेच देते थे। आरोपी अब तक सैकड़ों उपकरण चोरी कर बेच चुके हैं।

  • Related Posts

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए…

    Continue reading
    कलराज मिश्र ने रखी बाबा नीम करोरी धाम की आधार शिला!
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

      नोएडा। भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…’, संजय राउत का तीखा हमला

    • By TN15
    • August 1, 2026
    ‘गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…’, संजय राउत का तीखा हमला

    ‘विक्टिम कार्ड खेलना पसंद’, PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज

    • By TN15
    • August 1, 2026
    ‘विक्टिम कार्ड खेलना पसंद’, PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज

    यूरिया की कालाबाजारी और लूट पर कृषि मंत्री का बयान भ्रामक, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

    • By TN15
    • August 1, 2026
    यूरिया की कालाबाजारी और लूट पर कृषि मंत्री का बयान भ्रामक, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

    बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप

    • By TN15
    • July 31, 2026
    बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप

    ‘आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं…’ यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

    • By TN15
    • July 31, 2026
    ‘आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं…’ यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ

    • By TN15
    • July 31, 2026
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ