दबंगई के खिलाफ दुकानदारों ने किया सभा का आयोजन

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दबंगों पर कार्यवाही की मांग को लेकर यूसुफपुर चक शाहबेरी तिगरी सप्ताहिक बाजार के दुकानदारों ने पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन गौतम बुद्ध नगर “सीटू” के बैनर तले हेबतपुर डबल पुलिया के पास आम सभा का आयोजन किया। सभा को यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सचिव राम स्वारथ, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडे, बाजार कमेटी के नेता आरपी सिंह, उपेंद्र गुप्ता, बच्चू सिंह, राजेश कुमार, शिव प्रसाद, विकास गुप्ता, चंदन, रुदल, राजेश सिंह आदि ने संबोधित किया। साथ ही वेंडर्स ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

बैठक की जानकारी देते हुए सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्माने बताया कि युसूफपुर चक शाहबेरी पर पिछले 18-20, वर्षों से लगातार सप्ताहिक बाजार लगता रहा है अधिकांशतः दुकानदार हमारी यूनियन के सदस्य हैं। अभी पिछले कुछ दिनों से हेबतपुर गांव के दो- तीन दबंग लोग वेंडर्स को डरा धमका कर जबरन अवेध वसूली करने का प्रयास कर रहे, अवेध वसूली नहीं देने पर उन्हें जान से मारने, पीटने, बाजार नहीं लगाने देने की धमकी वेंडर्स को दी जा रही है। इसी के विरोध में वेंडर्स ने आज सभा का आयोजन किया और सभा में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया किसी को भी अवेध वसूली नहीं करने दी जाएगी और यदि किसी ने जबरन अवेध वसूली करने का प्रयास किया तो एकजुट होकर उसका विरोध किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण से स्थानीय पुलिस को अवगत करा दिया गया है। गौर सिटी चौकी प्रभारी ने हमें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।
आम सभा की अध्यक्षता पवित्रा देवी व संचालन नरेंद्र पांडे ने किया।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?