बिजनौर में अखिलेश यादव के प्रतिनिधि हैं जाकिर हुसैन : महबूब अली 

बिजनौर। रविवार को आयोजित सपा के संविधान मान स्तंभ स्थापित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  रहे पूर्व  कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भाषणों को लेकर मुकदमा दर्ज होने की भले ही चर्चाएं हो लेकिन इस कार्यक्रम के आयोजन में एक बात और अहम है कि कार्यक्रम को शानदार तरीके से आयोजित करने वाले सपा जिला अध्यक्ष शेख मोहम्मद जाकिर हुसैन की पीठ थपथपा कर   पूर्व कैबिनेट मंत्री  महबूब अली कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा गए कि जाकिर हुसैन सिर्फ जिला अध्यक्ष ही नहीं बल्कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिनिधि हैं क्योंकि जाकिर हुसैन किसी की सिफारिश से नहीं बल्कि  खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्ष बनाया है।

गत 29 सितम्बर को समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद में आयोजित किए गए संविधान मान स्तंभ स्थापित कार्यक्रम को शानदार तरीके से आयोजित करने वाले समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शेख मोहम्मद जाकिर हुसैन की तारीफ करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महबूब अली उनकी पीठ थपथपा कर और कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए  कह गए  कि जाकिर हुसैन न केवल जिला अध्यक्ष है बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिनिधि हैं। इस दौरान उन्होंने भरी सभा में कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट रहे और यह समझे कि जनपद में जाकिर हुसैन जिला अध्यक्ष नहीं बल्कि खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि हैं। महबूब अली ने जाकिर हुसैन की तारीफ करते हुए  कहा कि जाकिर हुसैन मेरी या किसी और की सिफारिश से नहीं बल्कि खुद अपने दम पर जिला अध्यक्ष बने हैं और इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने जिला अध्यक्ष के रूप में खुद चुना है । उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम के आयोजन से साफ हो गया है कि   आदमी को परखने की समझ जितनी राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव में है उतनी किसी में नहीं है। महबूब अली ने कहा कि जाकिर हुसैन ने भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी  निभाया है और वह पार्टी को मजबूत कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में कार्यक्रम में पहुंची भीड़ से साबित होता है कि ज़ाकिर  हुसैन युवा और ऊर्जावान सपा के सिपाही हैं जिनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी जनपद की आठों सीटे जीतकर इतिहास रचेगी।

  • Related Posts

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

    Continue reading
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी